राजस्थान

रिज़र्व पुलिस लाइन जयपुर में डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ (पुलिस आयुक्त एवं प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा ने फीता काटकर नवनिर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का किया उद्घाटन)

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । जयपुर पुलिस आयुक्त श्री सचिन मित्तल एवं प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा श्री अजिताभ शर्मा ने बुधवार को रिजर्व पुलिस लाईन में महिंद्रा वर्ल्ड सिटी (जयपुर) लिमिटेड के सहयोग से 75 लाख रुपए की लागत से निर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का फीता काटकर शुभारंभ किया है। पुलिस आयुक्त श्री सचिन मित्तल ने कहा कि पुलिस लाईन का कार्य ज़िम्मेदारी और परिश्रम का होता है ऐसे में परिसर के भीतर लाइब्रेरी हमारे कार्यक्रम के लिए ज्ञान प्रेरणा और शांति का एक महत्वपूर्ण केंद्र होगा। उन्होने कहा की पुलिसकर्मी इस डिजिटल लाइब्रेरी का इस्तेमाल करके अधिक से अधिक लाभ ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी पुलिसकर्मी की कार्य दक्षता एवं क्षमता बढ़ाने में सहयोगी रहेगी। साथ ही इसका लाभ पुलिस कर्मियों के साथ साथ उनके परिवारजनों को भी मिल सकेगा। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त यातायात एवं प्रशासन श्री योगेश दाधीच, सीईओ एंड एमडी महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स लिमिटेड श्री अमित कुमार सिन्हा, श्री विक्रम गोयल, पुलिस उपायुक्त पश्चिमी श्री हनुमान प्रसाद मीणा, पुलिस उपायुक्त उत्तर श्री करण शर्मा, पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री राजर्षि, पुलिस उपायुक्त यातायात श्री सुमित मेहरड़ा, पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अभिजीत सिंह, पुलिस उपायुक्त मेट्रो श्री सुशील कुमार, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्रीमति शिल्पा चौधरी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पुलिस लाईन श्री लाखन सिंह मीणा सहित सभी पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *