Uncategorized

बहु बेटी सम्मेलन में महिला संबंधी अपराधों के बारे में किया गया जागरूक

महराजगंज (एके जायसवाल )। बहु बेटी सम्मेलन में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत बृजमनगंज की मिशन शक्ति की टीम द्वारा ग्राम पंचायत हाता बेला हरैया के टोला टिहुलवा में महिलाओं एवं बालिकाओं को समाज में हो रहे अपराधों के बारे जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।

महिला उपनिरीक्षक अर्चना यादव ने कहा कि महिला संबंधित अपराध जैसे छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या, दुष्कर्म आदि से लड़ने व निपटने के लिए सजग व जागरूक रहना जरूरी है। बाल विवाह संबंधित सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणामों के बारे में सजग व जागरूक रहने के बारे में बताया। महिला अपराध संबंधित विभिन्न हेल्प लाइन नंबरो के बारे में अवगत करवाया।

महिला उपनिरीक्षक प्रिया वर्मा ने लड़कियों के भाग जाने के संबंध में बालिकाओं व महिलाओं को हो रही समस्याओं, चुनौतियों व समाज पे पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में अवगत करवाते हुए जागरूक किया। जागरूकता संबंधित पंपलेट भी वितरित किया गया। महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुन निस्तारण का आश्वासन दिया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *