सीमावर्ती गांवों में पुलिस ने ली जागरूकता बैठक
January 10th, 2026 | Post by :- | 3 Views

गजसिंहपुर,(यश कुमार)। स्थानीय थाना प्रभारी शालू बिश्नोई के नेतृत्व में मंगलवार को थाना क्षेत्र की बार्डर  बीट में आने वाले गांव 24 आरबी, 25 आरबी एवं 27 आरबी (काकूसिंहवाला) में पुलिस द्वारा ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई बैठक के दौरान ग्रामीणों को क्षेत्र में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों, तस्करी गतिविधियों में संलिप्त लोगों तथा संदिग्ध वाहनों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया बैठक में साईबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक एवं ओटीपी साझा न करने जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं पुलिस ने ग्रामीणों को बताया कि किसी भी प्रकार की शंका होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके इस अवसर पर गांव में नवीनतम बीट बोर्ड भी लगाया गया जिससे ग्रामीणों को बीट प्रभारी एवं संपर्क संबंधी जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सके पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सतर्कता और आपसी तालमेल से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है ।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।