हरियाणा

पुलिस प्रशासन ने सीमावर्ती क्षेत्रों में आमजन को किया जागरूक

गजसिंहपुर,(यश कुमार)। सीमावर्ती क्षेत्र में आमजन को जागरूक करने को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा  बैठक का आयोजन किया गया थाना प्रभारी शालु बिश्नोई की अध्यक्षता में सीमा क्षेत्र के गांवों में आमजन को जागरूक किया गया इस मौके पर बीट प्रभारियों ने ग्रामीणों को संदिग्ध व्यक्तियों की सुचना, तस्करी करने वालों की सुचना, संदिग्ध वाहनों की सुचना तुरन्त पुलिस को देने के बारे में बताया गया इसके अलावा साईबर अपराध संबंधी जानकारी भी दी गई उन्होंने बताया कि साइबर अपराध की गतिविधियां तेजी से बढ रही है  मोबाइल फोन पर आपसे संबधित किसी प्रकार की कोई जानकारी मांगे तो उसे साझा नहीं करे अगर आपके आस पास कोई भी संदिग्ध गतिविधियां नजर आये तो तुरन्त पुलिस को सूचित करे वहीं नवीनतम बीट बोर्ड भी लगाया गया इस दौरान गांव 59 एफ, ख्यालीवाला, 27 एफएफ सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कैंप आयोजित किए गए ।

 

https://www.facebook.com/Lokhitexpress

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *