जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । आज राजस्थान नर्सेज भर्ती संघर्ष समिति द्वारा नव वर्ष के अवसर पर प्रदेश स्तर पर पोस्ट कार्ड अभियान चलाया गया जिसके तहत प्रदेश भर के संविदा निविदा नर्सेज कार्मिकों ने सभी संभाग एवं जिला मुख्यालयों पर आगामी भर्ती मेरित बोनस 10,20,30 से भर्ती विज्ञप्ति जारी करने की मांग को लेकर अपने खून से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह को 50 हजार पोस्ट कार्ड लिखें।
प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि अभियान का मुख्य ध्यान केंद्रित कार्यक्रम जयपुर स्वास्थ्य भवन में हुआ इस क्रम में SMS मेडिकल कॉलेज के सभी अस्पतालों सहित जयपुर जिले के कार्मिकों ने खून से पोस्टकार्ड लिखकर निदेशक(अराजपत्रित) राकेश शर्मा कों ज्ञापन देकर विभाग एवं राज्य सरकार से भर्ती विज्ञप्ति जारी करने की मांग की है प्रदेश संयोजक रोशनलाल ने कहा की कि प्रदेश में पूर्व में भर्ती 1965 नियम के अनुसार 2013,2018,2023 की भर्ती हुई है सरकार से पूर्व भर्तियों में वंचित हजारों संविदा नर्सेज के भविष्य को देखते हुए इसी तर्ज पर आगामी भर्ती की विज्ञप्ति जारी करनी की मांग है।
इस दौरान राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत के अध्यक्ष पवन कुमार मीना नियमित नर्सेज का समर्थन देते हुए मुख्यमंत्री जी से अतिशीघ्र विज्ञापन जारी करने की मांग की।





