कला वर्ग में रोहित कुमार ने खाजूवाला उपखंड में पहला स्थान प्राप्त किया ।
May 24th, 2025 | Post by :- | 27 Views

खाजूवाला (रामलाल लावा ) राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कला वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पांच केवाइडी ने बारहवीं कला वर्ग में खाजूवाला उपखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रधानाचार्य राजकुमार ने बताया कि रोहित कुमार ने 94.80% प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया है।
इसके अलावा लखविंदर कौर 85% अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा व अनु ने 82.60% अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया । सभी कुल विद्यार्थी 19 में से 18 विद्यार्थी की प्रथम श्रेणी व एक विद्यार्थी ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त किया ।
प्रधानाचार्य राजकुमार गरुडा एवं विद्यालय स्टाफ अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यार्थियों अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी ।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।