अज्ञात व्यक्ति से रास्ता पूछने के बहाने मारपीट कर लूट करने वाले चार अभियुक्त बापर्दा गिरफ्तार व एक विधि से संघर्षरत बालक बापर्दा निरूद्ध
जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्री राजर्षि राज वर्मा, आई०पी०एस०, पुलिस उपायुक्त (दक्षिण), जयपुर ने बताया कि- दिनांक 24. 12.2025 को परिवादी श्री लक्ष्मण सिंह पुत्र श्री मोहन लाल जाति जाट उम्र 40 साल निवासी धींगपुर थाना खाटूश्यामजी सदर जिला सीकर हाल किरायेदार बजरंग हरितवाल का मकान शिकारपुरा थाना सांगानेर सदर जयपुर दक्षिण ने थाना सांगानेर सदर पर एक रिपोर्ट पेश की कि-मै लक्ष्मण सिंह दिनांक 23.12.25 को रात के लगभग 10-11 बजे के बीच अपने कारखाने जो शिकारपुरा में है, से अपने काम करके घर जा रहा था। रास्ते मे कुछ अज्ञात लोगो ने मुझसे रास्ता पूछा और जबरदस्ती गाडी में बैठाकर ले गये और गाडी में से जैसे ही जबरदस्ती बिठाया, वैसे ही मेरे साथ मारपीट करने लग गये और मेरा जबरदस्ती मोबाईल छीन लिये और मेरे गले पर चाकू रखकर फोन पे के पासवर्ड पूछ लिये और फोन पं. मेरे खाते के पूरे पैसे ट्रांसफर कर लिये और फिर मेरी पत्नि को विडियो कोल करके भी पैसे मंगवाये फिर काफी समय तक उन्होने मेरे साथ मारपीट की एंव मुझे सिगरेट से दागा बडी मुश्किल से मैं उनसे बचकर भागकर मेरा मोबाईल फोन उन्ही बदमाशो के पास है रात को बड़ी मुश्किल से रास्ता पूछते हुए मैं अपने घर पहुंचा बहुत अधिक डर एवं जान जोखिम में देखकर मैं डर गया था। अतः महोदय जी से निवेदन है कि दोषियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही करने की कृपा करे। कार में कुल पांच व्यक्ति थे, जिनमें से एक को पहचान सकता हूँ और बाकी चार लोगो ने कपडे से मुह बांध रखा था। आदि पर अभियोग संख्या 988/2025 धारा 115(2), 126 (2), 137(2), 307 बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।उक्त घटना की गम्भीरता को देखते हुए श्री ललित किशोर शर्मा, आरपीएस, अति० पुलिस उपायुक्त, जयपुर दक्षिण के निर्देशन में श्री भवानी सिंह शेखावत आरपीएस, सहायक पुलिस आयुक्त, चाकसु के मार्गदर्शन में श्री अनिल जैमनी पु०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना सांगानेर सदर के नेतृत्व में निम्न मुलाजमानों की एक टीम गठित की गई। परिवादी के साथ घटित घटना का खुलासा करने हेतु परिवादी के बैंक खाते की डिटेल प्राप्त की गई, जिसमें अंकित मोबाइल नम्बर की कॉल डिटेल प्राप्त की गई व अन्य संदिग्ध कॉल डिटेल प्राप्त की गई तथा संदिग्धान को दस्तयाब कर पूछताछ की गई जिन्होंने प्रकरण की वारदात करना स्वीकार किया जिस पर विधि से संघर्षरत एक बालक सहित पांच आरोपी धारा सिंह चौधरी, संतीप चौधरी, अरविन्द चौधरी, योगेश चौधरी को बापर्दा गिरफ्तार किया गया। मुल्जिम संदीप चौधरी और अरविन्द चौधरी दोनो सगे भाई हैं।





