गुरु गोबिंद सिंह के परिवार बलिदान को हिंदुस्तान कभी भूल नहीं पाएगा।।
December 26th, 2025 | Post by :- | 1 Views

अम्बाला:अशोक शर्मा। देशभर में शहीदी सप्ताह के चलते अंबाला छावनी में भी गुरु गोबिंद सिंह जी,माता गुजरी और चार साहिबजादों के दलिदान को याद किया जा रहा हे। भाजपा के वरिष्ठ नेता जसबीर जस्सी ने अपने साथियों के साथ अपने ऑफिस , जगाधरी रोड पर गुरु कृपा तक प्रसाद लंगर की व्यवस्था की। जसबीर जस्सी ने कहा गुरु गोबिंद सिंह जी का नाम अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ने वाले सर्वोच्च योद्धा के रूम में हमेशा हमारे दिलों में रहेगा।अशोक शर्मा ने कहा दसवें गुरु ने किसी विशेष के लिए नहीं मानवता,संस्कृति और धर्म को बचाने के लिए न केवल अपना जीवन ही बलिदान किया, बल्कि धर्म और अन्याय के विरुद्ध लड़ने के लिए अपने परिवार को भी इतना शक्तिशाली बनाया कि धर्म के लिए सर्वोच्च बलिदान देने से जरा भी संकोच नहीं किया। हमारी आज की पीढ़ी को ऐसी मिसाल से प्रेरित होना चाहिए। यह सप्ताह राष्ट्रभक्ति,वीरता,साहस v धर्म मूल्यों के प्रति अडिग और चेतना को जगाने के रूप में मनाया जाता हे। गुरु लंगर में जसबीर जस्सी के परिवार में बेटे मनदीप जस्सी, पुत्र वधु व पोता पोती ने सेवा दी। साथ ही बिन्दर,नवनीत भाटिया, फकीर चंद, सुरिंदर सिंदा, मगन रस्तोगी व राम रसोई के सदस्य विनय मेहता,अशोक शर्मा, कंवलजीत सिंह, जगदीप ,अरविंदर सिंह,हरबीर सिंह, विजय सिंधवानी उपस्थित

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।