देवभोग सीएचसी में गर्भवती महिलाओं को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं चार सुरक्षित सामान्य प्रसव
July 29th, 2026 | Post by :- | 14 Views
देवभोग सीएचसी में गर्भवती महिलाओं को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं चार सुरक्षित सामान्य प्रसव

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़

गरियाबंद _सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग में गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व एवं संस्थागत प्रसव के लिए विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश साहू ने बताया कि प्रत्येक माह की 9 एवं 24 तारीख को गर्भवती महिलाओं की विशेष स्वास्थ्य जांच की जाती है इस दौरान आवश्यक जांच, चिकित्सकीय परामर्श के साथ निःशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी प्रदान की जाती है।गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संस्था तक सुरक्षित लाने एवं प्रसव उपरांत घर पहुंचाने के लिए 102 महतारी एक्सप्रेस एम्बुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध है। डॉ. प्रकाश साहू ने क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और शासकीय स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की।चार महिलाओं का सुरक्षित सामान्य प्रसवइसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग में स्वास्थ्य टीम द्वारा चार गर्भवती महिलाओं का सफलतापूर्वक सामान्य प्रसव कराया गया।हेम बाई ने रात 9:44 बजे 2.110 किग्रा. वजन की बालिका, सुनीता नागेश ने दोपहर 1:47 बजे 3.600 किग्रा. वजन के बालक, धनमती ने दोपहर 2:37 बजे 1.900 किग्रा. वजन के बालक तथा गायनदीं बघेल ने रात 9:35 बजे 2.450 किग्रा. वजन के बालक को जन्म दिया।गायनदीं बघेल का हीमोग्लोबिन 7.4 gm% तथा सिकलिंग पॉजिटिव होने के कारण आवश्यक चिकित्सकीय निगरानी में ब्लड ट्रांसफ्यूजन किया गया।सभी प्रसव खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश साहू की चिकित्सकीय देखरेख में संपन्न हुए इन सुरक्षित प्रसवों में स्टाफ नर्स उमा चौधरी, ज्योति सोनी, अनीता साहू, माधुरी पाड़े एवं संगीता खलखो का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।