Uncategorized

तुलसी पूजन दिवस कार्यक्रम आयोजित

गजसिंहपुर,(यश कुमार)। मानव उत्थान ट्रस्ट द्वारा गुरुवार को परमानन्द शिक्षण संस्थान में तुलसी पूजन दिवस धूमधाम से मनाया गया विद्यार्थियों व कॉलेज स्टाफ ने उत्साह से भाग लिया बच्चों ने तुलसी पूजन, आरती व तुलसी के पौधे की परिक्रमा की इस अवसर पर समिति अध्यक्ष इंद्र चंद मित्तल द्वारा तुलसी की महिमा का विस्तार से वर्णन किया जैसे तुलसी के दो तीन पत्ते नियमित रूप से जल के साथ सेवन करने से हमारे जीवन में आने वाली अनेकों बीमारियों से बचा जा सकता है तुलसी के सेवन से 800 प्रकार की बीमारियां दूर होती है तुलसी का पौधा हवामान को भी शुद्ध करता है वह जीवाणु व कीटाणु नाशक है जिसे तुलसी के दो चार पत्ते पानी के पात्र में डालने से पानी शुद्ध हो जाता है  फ्रांसीसी वैज्ञानिक विक्टर ने तुलसी को दुनिया का वंडर ड्रग्स कहा है क्योंकि इसके आधे पेट में औषधीय का सार छिपा है उन्होंने बताया कि शास्त्रों में तुलसी को माता भी कहा गया है जिस प्रकार पृथ्वी, गौ माता, गंगा हमारा पोषण करती हैं इसी प्रकार तुलसी भी हमें पोषित करती है तुलसी के पास बैठकर मंत्र जप पाठ करने से इसका अनंत गुना फल मिलता है इस कार्यक्रम की  शुरुआत सन्न 2014 में संत आशाराम द्वारा की  गई थी  तुलसी पूजन दिवस आज विश्वव्यापी हो चुका है कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष इन्द्र चंद मित्तल का प्राचार्य द्वारा आभार व्यक्त किया गया और तुलसी पूजन कार्यक्रम की सराहना की और इसे समय की जरूरत बताई ।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *