श्री योग वेदान्त सेवा समिति द्वारा समर डेल्स पब्लिक स्कूल में तुलसी पूजन दिवस कार्यक्रम आयोजित
गजसिंहपुर,(यश कुमार)। श्री योग वेदान्त सेवा समिति श्रीगंगानगर द्वारा स्थानीय समरडॆल्स पब्लिक स्कूल गजसिंहपुर में भव्य तुलसी पूजन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत तुलसी का पूजन प्रदक्षिणा और आरती की सन्त श्री आसाराम जी आश्रम ट्रस्ट द्वारा बच्चों को तुलसी की उपयोगिता बताते हुए कहा कि केवल भारत ही नहीं अपितु विश्व के सभी लोग तुलसी के सेवन, रोपण के चमत्कारिक लाभों का फायदा उठाकर निरोगी जीवन बिता रहे है उन्होने बताया कि संत श्री आसाराम की प्रेरणा से वर्ष 2014 में 25 दिसम्बर को तुलसी दिवस बनाने का शुभारम्भ हुआ देशभर में प्रतिवर्ष स्कूलों, कॉलेजों, मन्दिरों, सोसाईटियों, बाल संस्कार केन्द्रों तथा धार्मिक स्थलों में सामूहिक रूप एवं घरों में भी लोगों द्वारा मनाया जाता है कार्यक्रम के उपरान्त तुलसी पूजन दिवस को विश्वव्यापी बनाने के लिए उपस्थित बच्चों व अध्यापकों ने घर ओर महोल्ले में इसी प्रकार 25 दिसम्बर को तुलसी पूजन करने का सकल्प लिया स्कूल की प्रधानाचार्या श्री मति नीलम सिंह ने बच्चों को बताया कि घर में तुलसी पूजन कर दो मिनट की विडियों क्लिप बनाकर स्कूल के व्हाट्सएप नम्बर पर भेजने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा अंत मे स्कूल प्रिन्सीपल व स्टॉफ द्वारा श्री योग वेदान्त सेवा समिति श्रीगंगानगर का धन्यवाद किया गया।





