*श्री णमोकार महामंत्र पाठ व भक्तामर दीपार्चना का भव्य आयोजन संपन्न*
December 22nd, 2025 | Post by :- | 30 Views

मनोज शर्मा,चंडीगढ़। अहिंसा, करुणा और आत्मशुद्धि के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से अहिंसा चैरिटेबल सेवा समिति (रजिस्टर्ड), चंडीगढ़ के तत्वावधान में 21 दिसंबर 2025 (रविवार) को श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27 में श्री णमोकार महामंत्र पाठ एवं श्री भक्तामर दीपार्चना का आध्यात्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन प्रातः 11 बजे से 12 बजे तक शचि महिला मिलन के सौजन्य से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सपरिवार सहभागिता कर धर्मलाभ अर्जित किया।
इस अवसर पर शचि महिला मिलन की सदस्यों—सुनीता जैन, संजना जैन, प्रोमिला जैन, प्रीति जैन सहित अन्य सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और महिला सशक्तिकरण पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अहिंसा सेवा समिति के प्रधान अजय जैन, सचिव रजनीश जैन, संरक्षक आर.पी. जैन व राजेंद्र जैन सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। पाठ के पश्चात शचि महिला मिलन की ओर से भोजन व्यवस्था भी की गई।
समिति ने सफल आयोजन के लिए शचि महिला मिलन, समस्त श्रद्धालुओं एवं सहयोगी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आध्यात्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।