गरियाबंद में राम नवमी पर निकली शोभायात्रा शांतिपूर्ण रही हिंदु रक्षा मंच ने जताया सभी का आभार
April 9th, 2025 | Post by :- | 4 Views

गरियाबंद_श्रीरामनवमी के अवसर पर सोमवार को हिंदू रक्षा मंच के तत्वाधान में प्रभु श्रीरामचंद्र जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई यात्रा पूरे उल्लास और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई आयोजन को सफल बनाने में नगर के धार्मिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, किराना और जनरल व्यापारियों, फुटकर व्यवसायियों, सभी राजनीतिक दलों के प्रमुखों, मातृ संगठनों, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, मीडिया और हिंदू रक्षा मंच के कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा हिंदू रक्षा मंच ने सभी के सहयोग और प्रयासों के लिए आभार जताया। हिंदू रक्षा मंच के प्रकाश चंद रोहरा, विनय दासवानी, परस देवांगन, संदीप सरकार, राजू तिवारी, तामेश्वर सोनी, पुष्पक देवांगन, उमेश सिंग, रितेश टांडी, बाबा सोनी, उत्तम सोनी, ऐश्वर्य यदु, हिमांशु गुप्ता, रिक्की गुप्ता, यश मिश्रा, तामेश्वर सोनी, जीवन सोनी, गैद सिन्हा, मुकेश पाण्डेय ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को बताया कि जनता का अद्भुत सहयोग मिला मंच ने भविष्य में भी इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा जताई है

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।