सेवानिवृत होने पर उर्दू अनुवादक को दी गई विदाई
May 31st, 2026 | Post by :- | 11 Views

महराजगंज (एके जायसवाल ), बृजमनगंज थाने में उर्दू अनुवादक के रूप में तैनात अब्दुल्लाह के सेवानिवृत होंने पर थाना पर विदाई कार्यक्रम आयोजित की गई।

उर्दू अनुवादक अब्दुल्लाह को थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने माला पहनाकर व उपहार भेंट कर विदाई दी।

थानाध्यक्ष ने कहा कि अनुवादक के रूप में लंबे सेवा काल के दौरान निष्ठा, कर्त्तव्यपरायणता, अनुशासन व समर्पण भावना से कार्य कर सबको प्रेरित करने का कार्य किया। उनका योगदान पुलिस विभाग हमेशा याद करेगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा, उपनिरीक्षक निरंजन राय, आलोक यादव, गजेंद्र प्रताप सिंह, राजन कुमार, सांवत कुमार, कांस्टेबल, संदीप गौतम, अरविंद खरवार, बृजेश यादव सहित अन्य मौजूद रहे

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।