राजस्थान

सोमवार से राजकीय अस्पतालों के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र अब संबंधित ज़ोन कार्यालयों पर बनेंगे

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । आमजन की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए नगर निगम जयपुर ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। अब शहर के नागरिकों को राजकीय अस्पतालों के जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए नगर निगम मुख्यालय नहीं आना होगा। आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देश पर सोमवार से यह सुविधा नगर निगम के सभी 13 ज़ोन कार्यालयों में उपलब्ध होगी।
पूर्व में केवल निजी अस्पतालों के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र ही संबंधित ज़ोन कार्यालयों से जारी होते थे, लेकिन अब शहर के सभी राजकीय एवं निजी अस्पतालों में जन्मे बच्चों तथा मृत्यु के मामलों के प्रमाण पत्र उसी ज़ोन कार्यालय से जारी किए जाएंगे, जिसके क्षेत्र में अस्पताल स्थित है। इससे नागरिकों का समय, पैसा और यात्रा दोनों की बचत होगी।
आयुक्त डॉ. सैनी ने कहा कि यह कदम जनसुविधा को सरल एवं सुलभ बनाने की दिशा में बड़ा सुधार है। सभी ज़ोन कार्यालयों को निर्देशित किया गया है कि आवेदन प्रक्रिया को पारदर्शी, सुव्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। इसके साथ ही, विवाह प्रमाण पत्र पूर्व की भांति जोन कार्यालय और नगर निगम मुख्यालय दोनों स्थानों पर बनाए जा सकेंगे। शुक्रवार तक पंजीयन के लिए आवेदन किया है तो मुख्यालय पर मिलेंगे प्रमाण पत्र निगम रजिस्ट्रार विक्रम सिंह ने बताया कि जिन आवेदकों ने शुक्रवार तक जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए मुख्यालय पर आवेदन कर दिया है, उन्हें प्रमाण पत्र मुख्यालय से ही जारी किए जाएंगे।
जोन-वार एवं मुख्यालय-वार अस्पतालों की सूची (जहाँ से प्रमाण पत्र जारी होंगे)
हवामहल-आमेर ज़ोन
1. सीएचसी आमेर
2. पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल, गणगौरी बाजार
3. राष्ट्रीय आयुर्वेद चिकित्सालय, आमेर
मालवीय नगर ज़ोन
4. महिला चिकित्सालय, सांगानेरी गेट
5. रुक्मणि देवी जयपुरिया चिकित्सालय
6. संतोकबा दुर्लभ जी अस्पताल
सिविल लाइंस ज़ोन
7. जनाना अस्पताल, चांदपोल
8. सैटेलाइट चिकित्सालय, बनीपार्क
9. श्री हरबख्श कांवटिया चिकित्सालय
10. केंद्रीय चिकित्सालय, उत्तर पश्चिम रेलवे
सांगानेर ज़ोन
12. सीएचसी, सांगानेर
विद्याधर नगर ज़ोन
13. सैनिक अस्पताल
आदर्श नगर ज़ोन
14. सीएचसी जामडोली
झोटवाड़ा ज़ोन
15. सीएचसी सिरसी
जगतपुरा ज़ोन
17. सीएचसी गोनेर
मुख्यालय के अधीन आने वाले अस्पताल
(इनके लिए प्रमाण पत्र मुख्यालय से ही जारी होंगे)
18. एसएमएस अस्पताल
19. सुपर स्पेशलिटी अस्पताल
20. स्टेट कैंसर हॉस्पिटल
21. जेके लॉन अस्पताल
22. त्न्भ्ै अस्पताल
23. मनोचिकित्सालय

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *