राजस्थान

गजानन्द ज्वैलर्स सिद्धी विनायक काम्प्लेक्स हल्दियो का रास्ता जौहरी बाजार जयपुर में हुई लूट की वारदात का खुलासा

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस आयुक्त जयपुर सचिन मित्तल (आईपीएस) ने बताया कि दिनांक 19.11.2025 को पुलिस थाना माणकचौक जयपुर उत्तर के क्षेत्र में एक ज्वैलरी शॉप पर लूट के इरादे से आए बदमाशो ने सिद्धी विनायक कॉम्पलेक्स में एक ज्वैलरी शॉप के तीन सुरक्षा गार्डों पर हथियार से हमला किया व ज्वैलरी शॉप से सोने, चांदी की ज्वैलरी लूट कर मौके से भाग गये। जिसके संबंध मे पुलिस थाना माणकचौक जयपुर उत्तर पर अभियोग दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये घटना को अंजाम देने वाले अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री करण शर्मा आईपीएस के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर प्रथम) श्री नीरज पाठक आरपीएस एवं सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त माणकचौक श्री पीयूष कविया आरपीएस के निर्देशन मे श्री राकेश ख्यालिया पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना माणकचौक के नेतृत्व में विभिन्न टीम गठित की गई। दिनांक 19-11-2025 को परिवादी विनोद कुमार कुमार अग्रवाल ने रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 19-11-2025 की रात्रि में मेरी दुकान नं जी 10 सिद्धी विनायक काम्पलेक्स मनीरामजी की कोठी का रास्ता जयपुर में अज्ञात चोर दुकान का शटर व चैनल गेट तोडकर सोने, चांदी का सामान चोरी करके ले गये। आदि रिपोर्ट पर अभियोग दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी पुलिस थाना माणक चौक जयपुर के द्वारा किया गया। मुल्जिमान द्वारा पूर्व में सिद्धि विनायक काम्प्लेक्स में काम करने से वारदात स्थल के बारे में पूर्व में जानकारी होने का फायदा उठाकर एंव पूर्व से प्लानिंग कर वारदात से पूर्व रैकी की गई वारदात के लिए आवश्यक उपकरण बोल्ट, कटटर, हैण्ड गलव्ज एंव सब्बल का उपयोग कर काम्प्लेक्स के ताले तोड़े एंव कटटर की सहयता से जाली काट कर सिद्धी विनायक काम्प्लेक्स में प्रवेश कर सुरक्षा गार्ड से मारपीट कर सुरक्षा गार्डो को बंधक बनाया गया दूकान के ताले तोड़े एवं दूकान से ज्वैलरी सामान को लेकर बोरी में डालकर मोटर साईकिल से भाग जाते है। उक्त घटना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम का गठन कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। घटना स्थल पर लगे CCTV फुटेज का अवलोकन करने पर प्रथम दृष्टतया 3 आरोपियो द्वारा सिद्धी विनायक काम्प्लेक्स में शटर के ताले तोड़कर कटर की सहायता से जाली काटकर कर सिद्धी विनायक कॉम्प्लेक्स में प्रवेश कर तीन सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर गजानन्द ज्वैलर्स दूकान न. G-10 सिद्धी विनायक कॉम्प्लेक्स से ज्वैलरी की लूट कर भाग गए, एफएसएल टीम व एमओबी टीम द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। अनुसंधान के दौरान वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियो के आने व जाने के रास्ते के लगभग 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, मुखबीर व आमजन से आसूचना संकलन कर पुलिस टीम द्वारा मुल्जिमान के आने व जाने का रूट अभिनिर्धारण कर सीसीटीवी कैमरे देखे गये व तकनीकी पहलुओं पर कार्य करते हुये टीम द्वारा अथक प्रयास किये जाकर मुकदमा हाजा की वारदात को बहुत ही कम समय में ट्रेस किया गया। पुलिस टीम द्वारा दिनांक 22-11-2025 को आरोपी अकरम व हितेश प्रजापत उर्फ संजू को डिटेन कर गिरफ्तार किया गया व इनके हिस्से में आये 38 किलोग्राम चांदी के आभूषण, बर्तन, चांदी की अन्य सामग्री तथा 170 ग्राम सोने के आभूषण व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल को बरामद किया गया है। आरोपीगणो से अब तक के अनुसंधान से करीब 48 किलोग्राम चांदी चोरी होने का अनुमान है। गिरफ्तार शुदा अपराधियो से विस्तृत अनुसंधान जारी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *