Uncategorized

उपायुक्त आज अपने कार्यालय में सम्बन्धित अधिकारियों व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक ली।

अंबाला:अशोक शर्मा।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि 29 नवम्बर से 01 दिसम्बर तक जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव रामबाग मैदान अम्बाला शहर में भव्य ढंग से मनाने का काम किया जाएगा। जिला प्रशासन व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन करवाया जाएगा। उपायुक्त आज अपने कार्यालय में सम्बन्धित अधिकारियों व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक ले रहे थे।
उन्होने इस मौके पर यह भी कहा कि सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं हमेशा ही जिला प्रशासन का सहयोग देते हुए बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करती हैं। उन्होंने कहा कि संस्थाओं के साथ समाज के गणमान्य लोग जुड़े होते है और इनका लोगों के साथ सीधा सम्पर्क होता हैं। उन्होंने संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आह्वान किया कि वे जिला स्तरीय गीता जयन्ती महोत्सव में अधिक से अधिक लोगों को जोडक़र कार्यक्रम का सफलता पूर्वक आयोजन करवाएं।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में जितने ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करनी है ताकि कार्यक्रम को भव्य ढंग से मनाने का काम किया जा सके। उन्होंने बताया कि 28 नवम्बर को सोहन लाल डीएवी कालेज में गीता सेमिनार का आयोजन किया जाएगा तथा 29 नवम्बर को रामबाग मैदान अम्बाला शहर में हवन यज्ञ के साथ जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का शुभारम्भ होगा। उन्होंने बताया कि 29 नवम्बर से 01 दिसम्बर तक कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी, वहीं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल भी लगाए जाएंगे। इसके साथ-साथ सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा यहां पर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
उन्होंने जिला स्तरीय गीता जयन्ती महोत्सव के दृष्टिगत सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के साथ-साथ जिलावासियों को जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव कार्यक्रम का निमंत्रण दिया और कहा कि अधिक से अधिक लोग इन तीन दिवसीय समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम की भव्यता को बढ़ाएं।
इस मौके पर एसीयूटी राहुल कनवरिया, एसडीएम दर्शन कुमार, नगराधीश अभिषेक गर्ग, डीआईओ शुभम जोधा, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति सैक्टर 8 से जगदीश सचदेवा, रमेश गांधी के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फोटो नम्बर – 1
—————

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *