पुलिस थाना चाकसू की मनचले युवक के विरूध्द कार्यवाही
October 12th, 2025 | Post by :- | 26 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्री राजर्षि राज आई.पी.एस पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ने बताया कि जिला जयपुर दक्षिण में सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहा था जिसमे एक बाईक सवार युवक तीन राह चलती युवतियों से अभद्रता कर रहा था और युवतियों द्वारा विरोध करने पर उसने एक युवती के साथ मारपीट की थी यह विडियों चाकसू थाना क्षेत्र का होने पर संबंधित मनचले युवक पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश सहायक पुलिस आयुक्त चाकसू को दिये गये तो श्री सुरेन्द्र सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त के सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस थाना चाकसू श्री मनोहर लाल पु.नि. के नेतृत्व मे मनचले युवक की तलाश हेतु टीम घठित की और मनचले युवक को घटित टीम के कानि. श्री जगदीश प्रसाद 8339, व श्री बाबूलाल कानि. 3583 ने पता लगाया तो मनचले युवक की पहचान विकास चौधरी पुत्र श्री रामराय जाति जाट उम्र 26 साल निवासी ग्राम रूपवास पुलिस थाना चाकसू जिला जयपुर के रूप में हुई जिसको तुरन्त ही दस्तयाब कर गिरफ्तार किया और पीडित युवतियों की तलाश की गई लेकिन उन युवतियों के बारे मे कोई पता नहीं चला। दिनांक 03.10.2025 को सोशल मीडिया पर वायरल विडियों का पता चाकसू थाना पुलिस को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर निगरानी के दौरान पता चला कि एक बाईक सवार युवक तीन राह चलती युवतियों से अभद्रता कर रहा था और युवतियों द्वारा विरोध करने पर उसने एक युवती के साथ मारपीट की थी यह विडियों चाकसू थाना क्षेत्र का होने पर संबंधित मनचले युवक पर त्वरित कार्यवाही करने के उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार मनचले युवक की तलाश हेतु टीम घठित की और मनचले युवक को घटित टीम के कानि. श्री जगदीश प्रसाद 8339, व श्री बाबूलाल कानि. 3583 ने अहम भूमिका निभाते हुये पता लगाया तो मनचले युवक की पहचान विकास चौधरी पुत्र श्री रामराय जाति जाट उम्र 26 साल निवासी ग्राम रूपवास पुलिस थाना चाकसू जिला जयपुर के रूप मे हुई जिसको तुरन्त ही दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह दिनांक 01.10.2025 को दिन मे समय करीब 2.00 बजे कस्बा चाकसू मे पुराना टोंक रोड होकर बाईक से जा रहा था तो उसे सङक पर तीन युवतियां जाती नजर आई जिनके साथ उसने आपत्तिजनक टिप्पणी की और उनके साथ अभद्रता करते हुये भाग गया था लेकिन आखिरी बार जब वह अपनी बाईक लेकर उन लडकियों के पास आकर छेडछाड व अभद्रता कर भागने वाला था तभी उन युवतियों ने उसे पकड लिया एवं थाप मुक्को व चप्पल से उसके साथ मारपीट करने लग गई इस दौरान किन्ही लोगों ने विडियो बनाकर वायरल कर दिया था, गिरफ्तार युवक ने बताया कि वह उन लङकियों के नाम पते नही जानता है ना ही उनसे उसका कोई प्रेम प्रसंग या ब्रेकअप जैसा कोई मामला है जिसकी वजह से उसने उनके साथ अभद्रता व मारपीट की हो आदि बताया और युवतियों की ओर से किसी ने अभी तक संज्ञेय अपराध की रिपोर्ट पुलिस थाना चाकसू पर नहीं दी है और पीङित युवतियों की तलाश की गई लेकिन उन युवतियों के बारे मे कोई पता नहीं चला है कि वह कौन कौन थी उनके नाम पते क्या थे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।