हरियाणा

प्रीएम्बल मैराथन व प्रस्तावना मैराथन के रूप में मनाया जाएगा संविधान दिवस

कुरुक्षेत्र 25 नवंबर भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय की पहल पर इस बार संविधान दिवस देशभर में संविधान की प्रस्तावना के पाठ के साथ मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम को प्रीएम्बल मैराथन या प्रस्तावना मैराथन नाम दिया गया है। देश के सभी राज्यों में होने वाले संविधान की प्रस्तावना के पाठ का निरंतर लाइव स्ट्रीमिंग किए जाने की योजना मंत्रालय द्वारा राज्यों के पंचायती राज विभागों के सहयोग से बनाई गई है।

हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि हरियाणा में सभी जिला-स्तर पर स्थित राज्य पंचायत संसाधन केंद्र एवं पंचायत लर्निंग सेंटर पंचायती राज के निर्वाचित प्रतिनिधियों तथा अन्य नागरिकों को साथ लेकर यह कार्यक्रम आयोजित करेंगे। हरियाणा का राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम सिरसा में आयोजित किया जाएगा, जिसे राज्य पंचायत संसाधन केंद्र नीलोखेड़ी द्वारा हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के सहयोग से संचालित किया जाएगा।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *