दिव्यांग महिला और बुजुर्ग पति को छप्पर के जीवन से मिली मुक्ति, दीपावली पर अनूठा तोहफा पाकर नम हुईं आंखें
November 10th, 2026
| Post by :- admin
| 14 Views
दंपत्ति बोला, नया मकान होगा, कभी सोचा भी नहीं था, सेवादारों ने एक दिन में बना दिया
कुुरुक्षेत्र, 10 नवंबर ( सुरेश पाल ) । जिले के गांव मच्छरौली में डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने एक जरूरतमंद, बेसहारा और बुजुर्ग दंपत्ति के सिर पर पक्की छत का साया प्रदान कर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है। सेवादारों ने दिन-रात मेहनत कर महज एक दिन के भीतर जर्जर मकान की जगह एक सुंदर और सुरक्षित पक्का घर तैयार कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव मच्छरौली निवासी परवारा सिंह और उनकी दिव्यांग पत्नी राजो देवी का पुराना मकान काफी समय से जर्जर हालत में था और कभी भी गिर सकता था। मकान की दयनीय और खतरनाक स्थिति को देखते हुए यह बुजुर्ग दंपत्ति पिछले काफी समय से अपने घर को छोड़कर पास घास-फूस के छप्पर में रहने को मजबूर था। बुजुर्ग दंपत्ति ने भर्राए गले से बताया कि बारिश के दिनों में उनके मन में हर पल यह डर सताता रहता था कि कहीं यह कच्चा छप्पर भी ढह न जाए। इस परिवार में बुजुर्ग दंपत्ति के अलावा उनकी एक छोटी बेटी भी है। महिला दिव्यांग हैं, जिसके कारण उनके लिए इस कड़ाके की ठंड और बरसात में छप्पर के नीचे जीवन गुजारना बेहद कष्टदायक था। उनके पास इतनी आर्थिक समर्थता नहीं थी कि वे अपने दम पर एक ईंट भी जोड़कर पक्का मकान बना सकें।
—–
सेवादारों ने उठाया बीड़ा और एक दिन में खड़ी कर दी छत
जब डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों को इस गरीब परिवार की लाचारी और जर्जर मकान के बारे में सूचना मिली, तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे। हालात का जायजा लेने के बाद सेवादारों ने बिना एक पल गंवाए इस परिवार का नया मकान बनाने का संकल्प लिया। गौवर्धन पूजा के दिन सोमवार को दोपहर के समय सेवादार मौके पर पहुंचे व जर्जर मलबे को हटाया तथा साफ-सफाई का कार्य पूरा किया। वहीं मंगलवार सुबह ठीक 6 बजे से ही युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया। नींव की खुदाई से लेकर छत तक मकान काम खड़ा कर दिया। देखते ही देखते देखते सैंकड़ों की संख्या में डेरा सच्चा सौदा के सेवादार और जिम्मेदार ग्रामीण मच्छरौली पहुंच गए। सेवादारों ने आपसी सहयोग और श्रमदान से अद्भुत जज्बा दिखाते हुए महज एक ही दिन में शाम तक मकान की छत भी डाल दी और मिट्टी भराई का कार्य मुस्तैदी से पूरा कर दिया।

डेरा सच्चा सौदा के सेवादार संदीप अन्नू, जसबीर सिंह, प्रवीण व जोगिंद्र ने बताया कि इस मकान में दो सुंदर और मजबूत कमरे बनाए गए हैं, साथ ही परिवार की सुविधा के लिए अलग से रसोई और बाथरूम का निर्माण किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से पूरे परिसर की चारदीवारी की गई है और साथ ही 10 फुट चौड़ा मजबूत मुख्य गेट भी स्थापित कर दिया गया है। घर के आंगन की खुली जगह को भी पक्का किया जाएगा, ताकि बुजुर्ग दंपत्ति को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के संत पूज्य गुरु साहब की प्रेरणा से ही सेवादारों द्वारा यह कार्य किया जा रहा है।
—–
—–
दीपावली पर मिला जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा
अपने नए और पक्के मकान को बनता देखकर बुजुर्ग परवारा सिंह और राजो देवी की आंखें खुशी के आंसुओं से भर आईं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि दीपावली के इस पावन पर्व पर उन्हें डेरा सच्चा सौदा के के सेवादारों के रूप में ऐसे फरिश्ते मिलेंगे जो उनके सपनों का घर एक ही दिन में बनाकर तैयार कर देंगे। उन्होंने कहा कि आज सचमुच उनके जीवन का सबसे बड़ा अंधेरा छट गया है और उनके आशियाने में सच्ची दीपावली आई है।
—-

सरपंच ने सेवादारों के कार्य को सराहा
गांव के सरपंच जोरावर सिंह ने डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों के कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद किया। उन्होने कहा कि बुजुर्ग दंपत्ति को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों द्वारा मकान बनाने में धन भी खर्च किया जा रहा है और सेवा भी की जा रही है, यह सराहनीय कार्य है, मैं ऐसे सेवादारों को सैल्यूट करता हूँ। इस मौके पर जगस्वर्ण, जोगिंद्र, बाबा रामदास, कृष्ण, विक्की चिब्बा, मोहन लाल धुराला समेत सैंकड़ों सेवादार मौजूद थे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।