दीपावली पर्व पर पुलिस ने किये सुरक्षा के व्यापक प्रबन्ध, बाजारो में गस्त जारी: चन्द्र मोहन
November 6th, 2026 | Post by :- | 28 Views

पुलिस अधीक्षक ने की पटाखे रहित तथा सुरक्षित तरीके से दीपावली मनाने की अपील ।

कुरुक्षेत्र 6 नवंबर  ( सुरेश पाल )  ।     पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन ने दीपावली पर्व पर जिला में सुरक्षा के व्यापक प्रबन्ध करने के आदेश जारी किए हैं। त्योहारों के सीजन में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पट्रोलिंग को बढ़ा दिया गया है। जिला पुलिस लगातार नाकाबंदी करके सन्दिग्ध वाहनों पर निगरानी कर रही है। बाजार व भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी पुलिस की उपस्थिति बढ़ा दी गई है। त्योहारों के समय बाजारो में भीड़ बहुत बढ़ जाती है इसी के मध्य नजर पीसीआर व ईआरवी गाड़ियो व गश्त इत्यादि की उपलब्धता बढ़ा दी गई है। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर महिला की दुर्गा शक्ति टीम द्वारा भी गस्त की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने जिलावासियों को दीपावली की शुभकामनाऐ देते हुए कहा कि देशभर में दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण में बढ़ता प्रदूषण का स्तर हम सभी के लिए चिंता का विषय है। दीपावली पर पटाखों से वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है जिससे अस्थमा के रोगियों की संख्या भी बढ़ जाती हैं। साथ ही पटाखों से हानिकारक विषैली गैस निकलती है, जिनका स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है और यह प्रभाव लंबे समय तक बना रहता है। पटाखों व आतिशबाजी से वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा श्वास संबंधी रोगियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उनका मानना है कि जगमगाहट सहित व आतिशबाजी रहित सुरक्षित तरीके से मनाई जाने वाली दीपावली हर परिवार को खुशियां प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि हम सभी को इस दीपावली पर प्रदूषण रहित मनाने का संकल्प लेना चाहिए। लोक जनहित तथा पर्यावरण हित में दीपावली पर आतिशबाजी न चलाए और दीप जलाकर रोशनी के इस पर्व को खुशी से मनाएं।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मचारियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

            पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन ने दीपावली पर्व पर जिला पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को धनतेरस, दीपावली व भाई दूज पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय के सभागार में जिला पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को धनतेरस, दीपावली व भाई दूज पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपने आपको स्वस्थ रखें और अपने बच्चों को संस्कार दें।

 

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।