जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे ऑपरेशन “आग” के तहत जयपुर शहर में अवैध हथियार, सक्रिय गैंग्स सदस्यों, हार्डकोर बदमाशों, आग्नेय शस्त्र रखने एवं लूट, डकैती की वारदात को अन्जाम देने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु श्री रतन सिंह पुलिस निरीक्षक प्रभारी, सीएसटी के नेतृत्व में C.S.T. आयुक्तालय जयपुर की टीम के द्वारा पुलिस थाना रामनगरिया जयपुर (पूर्व) के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये अवैध हथियार रखने वाले सुर्या प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही के संबंध में पुलिस थाना रामनगरिया जिला जयपुर (पूर्व) में प्रकरण संख्या 549/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज किया गया।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


