जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमती राशि डोगरा बूडी आईपीएस पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया की परिवादी श्री सुरेंद्र सिह पुत्र श्री गोपाल सिंह जाति गवारिया उम्र 35 साल निवासी रेल्वे स्टेशन के पास सांभरलेक थाना सांभरलेक जिला जयपुर हाल सहायक नाजिर एडीजे कोर्ट-प्रथम, सांभरलेक ने दर्ज करवाया कि कोई अज्ञात चोर न्यायालय परिसर सांभरलेक के बाथरूमो से पानी के नल की टोंटिया चुराकर ले गया, आदि रिपोर्ट के संबंध मे दर्ज प्रकरण संख्या 152/2025 धारा 303 (2) बीएनएस में अज्ञात सरकान को गिरफतार कर माल मशरूका बरामद करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश फरमाये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक दूदू, जिला जयपुर ग्रामीण श्री शिवलाल बैरवा व पुलिस उप अधीक्षक श्री अनुपम मिश्रा के सुपरविजन मे श्री राममिलन मीणा पु.नि. धानाधिकारी पुलिस थाना सांभरलेक के नेतृत्व में टीम का गठन किया जाकर अज्ञात आरोपी के संबंध में तकनीकी सहायता से एवं आसूचना संकलन कर अभियुक्त अनिल चौधरी को गिरफतार कर चोरी की हुई पानी के नल की दर्जन भर टॉटिया व घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


