मनोज शर्मा,चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. विनोद कुमार शर्मा की साहित्य साधना और लगन को देखते हुए साहित्य कलश परिवार पटियाला ने प्रभात परवाना,बारादरी, पटियाला में कवि सम्मेलन एवं साहित्यिक समारोह में हर्ष कुमार ‘हर्ष’ साहित्य गौरव सम्मान 2025 एवं 2100 रूपये राशि सहित अभिनन्दन पत्र ससम्मान भेंट किया। साहित्य कलश पटियाला ने यह सम्मान भेंट करते हुए कहा कि डॉ विनोद शर्मा को सम्मानित करते हुए वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने डॉक्टर शर्मा के सुखमयी साहित्यिक जीवन की कामना की। डॉ. विनोद शर्मा ने सागर’ सूद,संजय सम्पादक एवं संस्थापक साहित्य कलश पब्लिकेशन का इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। डॉ. विनोद कुमार शर्मा प्रतिष्ठित कवि हैं। जिनकी रचनाएं भारतीय संस्कृति और मूल्यों को दर्शाती हैं। उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंटरनेशनल आइकन अवार्ड, एशिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड, यू एस ए बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड, विश्व रत्न सम्मान,इंटरनेशनल अचीवर्स अवार्ड, क्रिडेंस वर्ल्ड रिकॉर्ड,ओरिएंट बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड,लंदन बुक ऑफ रिकॉर्ड,जीनियस इंडिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड,प्रेस्टीजियस बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स,भारत बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स आदि एवं राष्ट्रीय स्तर के कई अवार्ड प्राप्त हो चुके हैं। उनकी अधिकतम पुस्तकों को भी सम्मानित किया जा चुका है।





