विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण मतदाता सूची को लेकर एक दिन में हुए तीन प्रशिक्षण सत्र
November 2nd, 2025 | Post by :- | 24 Views

 

कठूमर (अशोक भारद्वाज):- विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम(SIR)2026 के दौरान मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने हेतु विधान सभा क्षेत्र कठूमर के बी एल ओ एवं सुपरवाईजर्स का तीन सत्रों में प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसरण में पी पी टी के माध्यम से बूथ लेवल अधिकारियों का परिणामोन्मुखी क्षमता संवर्धन किया गया।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्याम सुन्दर चेतीवाल ने प्रत्येक सत्र में उपस्थित रहकर बी एल ओ और सुपरवाईजर्स के साथ प्रशिक्षण की गुणवत्ता परखते हुए शंका समाधान हेतु खुले सत्रों में प्रश्नोत्तरी के माध्यम से SIR की तैयारियों की गंभीरता से समीक्षा की।साथ ही मैपिंग कार्य में न्यून उपलब्धि वाले बूथ लेवल अधिकारियों को 03 नवंबर तक शत प्रतिशत मैपिंग के निर्देश दिए ।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।