युवक ने खुद ही रच डाली ‘फर्जी लूट’, पुलिस ने भेद खोला
October 29th, 2025 | Post by :- | 41 Views

मुजफरनगर ( लोकहित एक्सप्रेस  )     ।     सिखेड़ा थाना पुलिस ने लूट की झूठी सूचना देने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने रुपये गबन करने की नीयत से यह मनगढ़ंत कहानी गढ़ी थी। पुलिस ने उसके कब्जे से 2.47 लाख रुपये नकद, बोलेरो पिकअप और मोबाइल बरामद किया है।

गौरतलब हैं  कि हरियाणा के जगाधरी निवासी सुमित उर्फ कालू ने पुलिस कंट्रोल रूम यानि डायल–112 पर कॉल कर बताया कि सिखेड़ा थाना क्षेत्र के निरना गांव में स्क्रैप खरीदने के लिए लाए गए 2.50 लाख रुपये अज्ञात बदमाशों ने लूट लिए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

थाने में ससुंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। प्रारंभिक जांच में ही पुलिस को सुमित की कहानी पर संदेह हुआ। जांच आगे बढ़ी तो पूरा मामला खुल गया, लूट की सूचना पूरी तरह झूठी निकली।

पुलिस ने सुमित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पैसे हड़पने के इरादे से झूठी कहानी गढ़ने की बात कबूल की। उसकी बोलेरो पिकअप की सीट के नीचे से 2.47 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।

थाना प्रभारी सिखेड़ा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी पहले से किसी आपराधिक गतिविधि में लिप्त तो नहीं रहा है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।