*अमेरिका से पधारे सुषमा मल्होत्रा और डॉ. वेद व्यास मल्होत्रा के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित*
मनोज शर्मा,चंडीगढ़। महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, एमडीएवी भवन,दरिया,चंडीगढ़,में न्यू जर्सी अमेरिका से पधारे निर्मल रोशन साहित्यिक मंच की संस्थापिका और प्रसिद्ध कवयित्री सुषमा मल्होत्रा और संस्था के संयोजक डॉ. वेद व्यास मल्होत्रा के सम्मान में के.के. शारदा,प्रेम विज, प्रो. गुरदीप गुल,सुरजीत सिंह धीर,गणेश दत्त,डॉ. संगीता शर्मा कुंद्रा गीत,अमृत सोनी,राज विज,एनआरआई सुदर्शन गर्ग,डॉ. विनोद कुमार शर्मा और डॉ. अंजू मोदगिल की उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्कूल के मुख्य द्वार पर बैंड ग्रुप ने बैंड बाजों के साथ दोनों मेहमानों का भव्य स्वागत किया। वे उन्हें श्रीमती सिकंदरा देवी मल्टीमीडिया हॉल तक लेकर गए। मंच संचालिका किरण प्रभा उपस्थित सभी गणमान्यों का परिचय दिया। स्कूल की प्रबंधन समिति ने सुषमा मल्होत्रा और डॉक्टर वेद व्यास मल्होत्रा को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र एवं स्कूल का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। ज्योति प्रज्वलन के साथ गायत्री मंत्र का गान किया गया। संगीत अध्यापक सुभाष कुमार के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मेहमानों के लिए स्वागत गीत गया गया। सुरजीत धीर ने गुरबाणी से कुछ शब्द गुनगुनाये। प्रिंसिपल डॉ. विनोद शर्मा ने सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए स्कूल का संक्षिप्त परिचय दिया। छात्रों ने नगाड़े संग ढोल गरबा प्रस्तुत कर सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विजयी भव प्रस्तुति ने सभी लोगों में जोश भरा। नाटक के माध्यम से सोशल मीडिया से विद्यार्थियों और अभिभावकों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में अवगत कराया गया। कई बच्चों ने सुषमा मल्होत्रा द्वारा लिखित पुस्तक थोड़ी सी धूप में से रचनाओं को पढ़ा। सुषमा मल्होत्रा ने स्कूल के विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सराहनीय है। उन्होंने भारतीय संस्कृति और हिंदी साहित्य पर अपने विचार रखे। सुप्रसिद्ध साहित्यकार प्रेम विज ने कहा कि सुषमा मल्होत्रा विदेश में रहते हुए हिंदी का प्रचार -प्रसार बड़ी लगन के साथ कर रही हैं। के. के. शारदा ने कहा कि जड़ों से जुड़े रहना सुषमा मल्होत्रा और डॉ. वेद व्यास मल्होत्रा की खूबी है। काव्य सत्र के दौरान प्रेम विज, प्रो. गुरदीप गुल, सुरजीत सिंह धीर, गणेश दत्त, डॉ. संगीता शर्मा कुंद्रा गीत, अमृत सोनी, राज विज, ने रचनाएं प्रस्तुत की। सभी मेहमानों को स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से सम्मानित किया गया। एनआरआई सुदर्शन गर्ग ने आए हुए सभी मेहमानों और कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को जलपान कराया।





