*रेसीडेंस वेल्फेयर हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 11 कार्यक्रम टीम द्वारा लगाया गया एक पौधा कारगिल शहीदों को समर्पित*
मनोज शर्मा,पंचकूला, । रेसीडेंस वेल्फेयर हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 11 की कार्यक्रम टीम द्वारा सामुदायिक भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक पौधा रोपित किया गया। यह पौधारोपण हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तरुण भंडारी द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि तरुण भंडारी ने अपने संबोधन में कहा कि, “जिन क्षेत्रों में हरियाली और पौधों की कमी होती है, वहां के निवासियों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हम सभी को पौधारोपण को अपने जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाना चाहिए।”
इस अवसर पर नगर सुधार सभा पंचकूला के जिला अध्यक्ष राकेश जगोता तथा मुख्य अतिथि तरुण भंडारी द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों को फलदार पौधे भेंट किए गए, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समुदाय को लाभ भी प्राप्त हो।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: प्रधान एस. के. सिंगला, महासचिव विक्रांत शर्मा, योगेश भसीन, डॉ. सीमा गुप्ता, सारिका बंसल, डॉ. सुलभा, सुधीर मिड्ढा, लवलीन कुमार, प्रमोद जिंदल, संदीप लुबाना, अरुण कन्नौजिया, विकास सहित संस्था के पैट्रन दिनेश चतरथ और रविन्द्र शर्मा, व अन्य गणमान्य नागरिक।
यह कार्यक्रम न केवल शहीदों को श्रद्धांजलि देने का एक माध्यम बना, बल्कि समाज को हरियाली और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक प्रेरक कदम भी सिद्ध हुआ।





