पुष्करणा लोकसेवक समागम के आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान
October 26th, 2025 | Post by :- | 26 Views


बीकानेर, (रामलाल लावा ) पुष्करणा लोकसेवक समागम के आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं को संभालने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान तथा दीपावली स्नेह मिलन समारोह रविवार को मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित रोड स्थित विनायक रेस्टोरेंट में आयोजित हुआ।
लोक सेवक समागम के संयोजक सुभाष जोशी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान समागम में कार्मिकों के पंजीकरण, मंच, बैठक सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का समन्वय करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। वहीं आने वाले दिनों में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सांख्यिकी विभाग के सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक रमेश व्यास, कार्यक्रम सहसंयोजक दिनेश चूरा, सुरेश व्यास सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। डॉ. हरि शंकर आचार्य ने लोकसेवकों द्वारा चलाए जाने वाले विभिन्न प्रकल्पों की प्रगति के बारे में बताया। उल्लेखनीय है कि पुष्करणा समाज का पहला लोकसेवक सम्मेलन 11 अक्टूबर को पुष्करणा भवन में आयोजित हुआ था। इसमें 800 से अधिक कार्मिकों ने भागीदारी निभाई थी।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।