मनोज शर्मा,चंडीगढ़ ।श्री ब्राह्मण सभा,चंडीगढ़ की कार्यकारिणी के चुनाव भगवान परशुराम भवन में उच्चतम न्यायालय और पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अभिवक्ता लेखराज शर्मा के निर्देशन में हुए जिसमें यशपाल तिवारी को एक बार फिर सर्वसम्मति से प्रधान चुन लिया गया। उनके अलावा अनिल शर्मा को महासचिव और धर्मवीर नारद को कोषाध्यक्ष चुना गया। इससे पहले श्री ब्राह्मण सभा की आम साधारण बैठक में प्रधान यशपाल तिवारी ने वर्तमान कार्यकारिणी के तीन साल पूरे होने पर सभा द्वारा की गयी गतिविधियों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। तीन वर्षों के आय-व्यय का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर एक स्मारिका और सनातनी नव वर्ष के कैलेंडर का विमोचन भी किया गया।
सभा के उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधान यशपाल तिवारी के कार्यकाल में समिति के सभी सदस्यों ने मिलजुल कर काम किया।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


