बृजमनगंज में छठ पर्व की तैयारी को लेकर वेदी निर्माण व मरम्मत स्वयं कर रही महिलाएं
October 23rd, 2025 | Post by :- | 2 Views

महराजगंज (एके जायसवाल), लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा 25 अक्टूबर दिन शनिवार काे नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है। जगह जगह छठ पर्व की तैयारी जोर शोर से हो रही है लेकिन बृजमनगंज में ठाकुरद्वारा परिसर में बने छठ घाट पर व्रत रहने वाली महिलाएं अपने परिजन के साथ वेदियों का निर्माण व मरम्मत करने में जुट गई है।

शनिवार से शुरू हो रहे छठ पर्व में 27 अक्टूबर सोमवार को संध्या अर्घ्य और 28 अक्टूबर मंगलवार को प्रात: अर्घ्य दिया जाएगा।

बृजमगंज के ठाकुरद्वारा परिसर में बने छठ घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है यहां पांच सौ से अधिक वेदियां स्थापित है। लेकिन छठ पर्व की तैयारी के क्रम में केवल घास की छिलाई का कार्य चल रहा है जबकि अधिकांश वेदियां क्षतिग्रस्त अवस्था में होने के कारण व्रत रहने वाले महिलाएं व उनके परिजन अपने अपने वेदियों का मरम्मत, रंगाई व निर्माण स्वयं कर रहे है।

जबकि सरकार के गाइड लाइन के अनुसार छठ पर्व पर वेदियों का निर्माण, मरम्मत व रंगाई पुताई, साफ सगाई के साथ सारी व्यस्था सरकारी धन से होना है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।