जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमान् पुलिस उपायुक्त दक्षिण आयुक्तालय जयपुर राजर्षि राज वर्मा आईपीएस ने बताया की जिला जयपुर दक्षिण के क्षेत्र में होने वाली लूट चोरी नकबजनी की वारदातो के खुलासे के लिये समस्त थानाधिकारीयो को निर्देशीत किया गया था जिसके कम में पुलिस थाना मुहाना पर हुई व्यापरी के साथ लूट की वारदात का खुलासा करने व मुल्जिमो को गिरफतार करने मैं सफलता प्राप्त की तथा लूटी गई 2 तोला सोने की चैन को बरामद करने के प्रयास जारी है तथा लूट की वारदात करने में प्रयुक्त पावर बाईक प्लसर को जब्त किया गया है। दिनांक 24 अक्टूम्बर 2025 को परिवादी श्री अखिलेश शर्मा पुत्र श्री जमुग प्रसाद निवासी 14 सावित्री विहार मुहाना जयपुर ने एक रिपोर्ट दी की मैं शाम को 7 पीएम पर भारत माता सर्किल से रवाना होकर शिवशक्ति मैरिज गार्डन पहुंचा जहां मैने गाडी रोककर वॉशरूम जाने लगा तो बाईक सवार दो लङको ने मेरे सिर पर लटठ मारकर मेरी गले में पहनी दो तोला की सोने की चैन लूट ले गये। आदि रिपोर्ट पर मुकदमा नंबर 982/2025 धारा 115 (2) 126 (2) 304 (2) 109 (1) बीएनएस पुलिस थाना मुहाना जयपुर दक्षिण पर दर्ज कर उक्त अज्ञात आरोपियो की तलाश शुरू की गई। जिला जयपुर दक्षिण क्षेत्र में हो रही लूट चोरी नकबजनी की वारदातो पर त्वरित व कठोर कार्यवाही करने के लिए श्री ललित शर्मा अति. पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण के मार्गदर्शन एवं श्री आदित्य काकडे IPS सहायक पुलिस आयुक्त, वृत्त मानसरोवर द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग रखी गयी एवं श्री गुर भुपेन्द्र सिह पु.नि. थानाधिकारी थाना मुहाना के नेतृत्व में चुनिन्दा पुलिस कर्मियों की टीम का गठन किया गया।
जिला जयपुर दक्षिण के चुनिन्दा पुलिसकर्मियो की टीम गठित की गई उक्त टीम द्वारा घटनास्थल का मौका मुआयना किया जाकर पिडीत अखिलेश शर्मा के उक्त घटनास्थल पर आने का रूट कैमरो के फुटेज से देखा गया तथा फुटेज से पिडीत के साथ घटीत घटना का वास्तविक समय निकाला जाकर घटना के दौरान आस पास के कैमरे देखे गये चुंकी घटना रात्रि के समय व सुनसान जगह होने के कारण पुलिस टीम के लिये उक्त घटना का खुलासा चुनौतिपूर्वक था लेकिन पुलिस टीम ने दिन रात मेहनत कर सैकेडो सीसीटीवी कैमरे देखकर तथा सैकेडो वाहनो में से घटना कारित करने वाले मुल्जिमो के वाहन की पहचान की गई। मुल्जिमान के वाहन बाईक प्लसर की पहचान कर बाईक के आने जाने के रूट को चिन्हित कर पुलिस टीम द्वारा आधुनिक पुलिसिंग का इस्तेमाल करते हुये घटना करने वाले मुल्जिमान की पहचान सौरभ पुत्र रामप्रकाश शर्मा जाति ब्राहमण उम्र 32 साल निवासी कोटा थाना मुदसन जिला हाथरस उत्तरप्रदेश हाल नारायण विहार जयपुर व विष्णु पुत्र श्री सुभाष चन्द कुमावत जाति कुमावत उम्र 33 साल निवासी बसन्त विहार कुमावतो की ढाणी मुहाना मोड मुहाना के रूप में की गई जिनका पुलिस टीम द्वारा लगातार पिछा किया जाकर कल दिनांक को गिरफतार किया गया जिनसे घटना में प्रयुक्त पावर बाईक प्लसर बरामद की गई तथा घटना में लूटी गई 2 तोला सोने की चैन को बरामद करने के प्रयास जारी है जिनसे पुछताछ जारी है तथा इस तरह लटठ मारकर लूट करने की अन्य घटनाओ का खुलासा होने की संभावना है।





