धोखाधडी कर 47 लाख 50 हजार रू का माल हडपने के आरोप में 01 अभियुक्त गिरफ्तार
September 30th, 2025 | Post by :- | 6 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्री हनुमान प्रसाद ने बताया कि दिनांक 25.8.25 को परिवादी श्री किशन पडलिया ने दर्ज कराया कि मेरी डी एन पोलीपेक के नाम से एक रजिस्टर्ड फर्म है। हमारी फर्म प्लास्टिक की स्ट्रेप बना कर सप्लाई का काम करती है यह स्ट्रेप इंडस्ट्रीयल पैकिंग में काम आती है। करीब 3 महिने जयपुर से मेरे पास मोबाईल नं 9653821277 नंबर से फोन आया था जिसने अपना नाम सूर्यमोनी मिश्रा बताया था। उसने कहा था कि हमारी फर्म को स्ट्रेप की रिक्वायरमेन्ट रहती है और हम आपकी कम्पनी से स्ट्रेप लेना चाहती है। इस पर मैं व मेरे पार्टनर जयपुर आये और हमारी आरोपीगणो से मीटिंग हुई और उसने स्ट्रेप एवं स्ट्रेच फिल्म की रिक्वायरमेंट बताई और उसने हमे 5 लाख का चैक दिया और 4 चैक ब्लेंक दिये और विश्वास दिलाया कि आप समय समय पर हमे माल भेजते रहो आपको समय समय पर पूरा भूगतान मिल जायेगा। उसने बताया कि मेरा निवारू रोड पर ऑफिस का कार्य चल रहा है। शुरूआत में हमने उसे 25 लाख का माल भिजवाया था जिसमे से उसने मात्र 8 लाख 50 हजार ही हमे दिये और विश्वास दिलाता रहा कि जल्द ही आपको भुगतान कर दिया जावेगा और हमे विश्वास में लेते हुये हमसे 31 लाख का माल जून 2025 में ओर मंगवा लिया और उसके बाद से उसने फोन उठाना बंद कर दिया। अभियोग पंजीबद्ध किया जाकर धौखाधडी की घटना में शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु श्री आलोक सिंघल अति० पुलिस उपायुक्त जयपुर के निर्देशन में एवं श्री सुरेन्द्र सिंह राणावत सहायक पुलिस आयुक्त झोटवाडा के सुपरवीजन में थानाधिकारी थाना करधनी श्री सवाई सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम के सदस्यो द्वारा घटना में शामिल मुख्य सरगना राहुल हरितवाल की तलाश हेतु जयपुर, दिल्ली, कलकत्ता आदि स्थानो पर दबिश दी गई। टीम के सदस्यो ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुये घटना में शामिल अभियुक्त राहुल हरितवाल पुत्र श्री रबि नारायण जाति ब्राहम्ण उम्र 35 साल निवासी विंध्याचल अपार्टमेन्ट 3 एच फ्लेट नं एफ/1-2/1 हथियारा रोड बागुहटी थाना बागुहटी जिला उत्तर 24 परगना कलकत्ता को जयपुर से गिरफ्तार किया जाकर बैचा गया माल अभियुक्त के गोदाम से बरामद किया गया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।