छत्तीसगढ़

भाजपा मंडल गोहरापदर में जिला उपाध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी के नेतृत्व में मन की बात कार्यक्रम को देखा व सुना गया 

अमलीपदर _गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लाक अंतर्गत आने वाले नवीन तहसील अमलीपदर क्षेत्र ग्राम गोहरापदर में आज 28 सितंबर 2025 को भाजपा मंडल गोहरापदर के बूथ क्रमांक 158 में ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 126 वें एपिसोड को जिला उपाध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी के निवास पर आम जनता एवं कार्यकर्ताओं के साथ देखा व सुना गया मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर बात की कार्यक्रम के मुख्य बिंदु स्वदेशी उत्पादों पर जोर प्रधानमंत्री ने आने वाले त्योहारी सीज़न में लोगों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील की उन्होंने कहा कि वोकल फॉर लोकल को खरीददारी का मंत्र बनाना चाहिए ताकि हमारे उत्सवों की रौनक कई गुना बढ़ जाए उन्होंने जीएसटी बचत उत्सव का भी जिक्र किया नारी शक्ति का सम्मान प्रधानमंत्री ने देश की बेटियों की सफलता को सराहा उन्होंने विशेष रूप से नौसेना की दो महिला अधिकारियों व लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और रूपा का उल्लेख किया जिन्होंने नाविका सागर परिक्रमा’ के दौरान समंदर में 8 महीने बिताकर 5000 किलोमीटर की यात्रा पूरी की। उन्होंने इसे साहस और दृढ़ संकल्प का उदाहरण बताया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस) के 100 वर्ष प्रधानमंत्री ने विजयदशमी के अवसर पर आरएसएस की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने की बात की उन्होंने राष्ट्र सेवा में संघ के योगदान और उसके स्वयंसेवकों के त्याग सेवा और अनुशासन के भाव की सराहना की।

आत्मनिर्भरता और सफलता की गाथाएं उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की कहानियों का उल्लेख किया जो दिखाती हैं कि हमारी परंपराओं में आय के कई साधन छिपे हैं साफ-सफाई का संदेश प्रधानमंत्री ने त्योहारों के दौरान केवल घरों की ही नहीं बल्कि सड़कों पड़ोस और बाजारों की भी सफाई पर ध्यान देने को कहा मन की बात कार्यक्रम को दुरजोराम दौरा गुरवारु यादव मिथुन यादव खितीधर साहू हितेश राजपूत दीपक मिश्रा टिकेश यादव जागेश्वर यादव रमेश कश्यप मिथलेश यादव ओमप्रकाश यादव गंगाराम विश्वकर्मा भागीरथी दौरा सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *