गजसिंहपुर,(यश कुमार)। श्री महावीर ड्रामेटिक क्लब द्वारा आयोजित रामलीला मंचन में भरत मिलाप का भावनात्मक प्रसंग प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की आरती से हुई मंचन के दौरान भरत का भाई राम को अयोध्या लौटाने के लिए वनों में भटकना, राम से मिलाप और अंत में खड़ाऊ लेकर अयोध्या लौटने के दृश्य ने दर्शकों को भावविभोर कर गया रामलीला में विभिन्न पात्रों की भूमिकाएँ निभाने वाले कलाकारों ने अपनी अदाकारी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया भरत की भूमिका दीपांशु काठपाल, राम की बालकिशन गिरधर, लक्ष्मण की दिनेश शर्मा, कौशल्या की सुमित काठपाल, मंथरा की सतीश वधवा, सुमित्रा की रणवीर, कैकई की चीनू मोंगा और गुहनिषाद की भूमिका ललित काठपाल ने निभाई कार्यक्रम में विशेष रूप से संजय जुनेजा द्वारा मोबाइल से बच्चों को बचाने का संदेश देते हुए कोरियोग्राफी प्रस्तुत की गई जिसने सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दिया भरत मिलाप प्रसंग के मंचन ने भाईचारे और आदर्श मूल्यों का भावपूर्ण संदेश देते हुए दर्शकों के हृदयों को स्पर्श किया ।




