छत्तीसगढ़

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती आज गरियाबंद बूथ क्रमांक 270 में भाजपाइयों ने किया नमन

गरियाबंद _ गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देशभर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई जा रही है इसी कड़ी में गरियाबंद जिले के विभिन्न बूथों पर भी सुबह से ही कार्यक्रम आयोजित किए गए गरियाबंद मंडल अंतर्गत वार्ड क्रमांक 9, बूथ क्रमांक 270 में कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। जिसके बाद सभी ने अपने अपने विचार रखे।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित पारख ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता को बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के प्रणेता थे उन्होंने स्पष्ट कहा था जब तक समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति का उत्थान नहीं होगा तब तक राष्ट्र प्रगति नहीं कर सकता भाजपा आज उनके अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य कर रही है और गांव-गांव तक विकास पहुंचा रही है आईटी सेल के जिला संयोजक सागर मयाणी ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता को बताया कि पंडित दीनदयाल जी का मानना था कि राजनीति का मूल उद्देश्य सत्ता नहीं बल्कि सेवा है भाजपा इसी विचारधारा को लेकर आगे बढ़ रही है कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक प्रकाश चंद्र रोहरा ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता को बताया कि पंडित उपाध्याय का जीवन संघर्ष और समर्पण से परिपूर्ण रहा मंडल उपाध्यक्ष पुष्पक देवांगन ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता को बताया कि

दीनदयाल जी के विचार व आदर्श आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं विनय दासवानी ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता को बताया कि हमे दीनदयाल जी के राष्ट्रवादी विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है इस दौरान कार्यक्रम में रोशन देवांगन, प्रकाश सरवैया, उमेश सिंह, प्रतीक सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *