Uncategorized

ईरानी गैंग का सक्रिय अपराधी गिरफ्तार,गिरोह के चार अपराधी पूर्व में हो चुके है गिरफ्तार

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्री करण शर्मा IPS पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) ने बताया कि पुलिस थाना कोतवाली जयपुर उत्तर के अभियोग संख्या 120/2023 धारा 420, 379, 120 B IPC ईरानी गैंग द्वारा की गई वारदात में वांछित अभियुक्त की तलाश हेतु अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर-II) श्री बजरंग सिंह शेखावत RPS के निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली जयपुर उत्तर श्री अनूप सिंह RPS के सुपरविजन में महाबीर सिंह पु.नि. थानाधिकारी कोतवाली के नेतृत्व एक टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा कोतवाली थाना के अभियोग संख्या 120/2023 धारा 420, 379, 120 B IPC के वांछित मुल्जिम की तलाश हेतु आसूचना तंत्र व तकनीकी रूप से जानकारी प्राप्त की गई। ज्ञात हुआ कि प्रकरण हाजा का वांछित मुल्जिम अपनी ईरानी गैंग के साथ मिलकर देश के विभिन्न राज्यों में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहा है। जिसकी पतारसी की गई तो मुल्जिम द्वारा पुलिस थाना मुगलपुरा मुरादाबाद यू पी में इसी तरह की वारदात करने पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। जिसको अनुसंधान हेतु प्राप्त कर थाना हाजा की वारदात में शामिल होना पाया जाने पर प्रकरण में गिरफ्तार किया जाकर सराहनीय कार्य किया। परिवादी विपुल भाई द्वारा अभियोग दर्ज कराया कि दिनांक 05.03.2023 को सुबह करीब 11 बजे मैं एक सफेद रंग का बैग जिसमें 50-50 हजार की 40 गडीया कुल 20 लाख रुपये रखे हुये थे, बैग लेकर आफिस आ रहा था। जब में रिद्दी सिद्दी मार्केट के गेट के पास पहुंचा तो दो युवक जिनकी उम्र करीब 30 साल थी तथा उनमें से एक ने हलके हरे रंग की शर्ट तथा दुसरे ने काले रंग की टीशर्ट पहन रखी थी तथा दोनों ने मुह पर मास्क तथा हेलमेट लगा रखा था, एक काले रंग की मोटरसाईकिल जिस पर लाल रंग की पट्टी लगी थी मेरे पास आये और मुझसे कहा की हम पुलिस वाले है आप अपना बैग चेक करवाओं उन्होंने मुझे एक पुलिस का कार्ड भी दिखाया उसी समय एक और युवक जिसने सफेद रंग की टी शर्ट पहन रखी थी वहां आया जिसके हाथ में रखी काल रंग का बैग था। उन्होंने उस युवक को अपने पुलिस कर्मी होने का परीचय देते हुये बैग चैक करवाने के लिये कहा तो उस व्यक्ति ने पुछा कि मेरा बैग क्यों चैक कर रहे हो। इस पर दोनों युवकों ने कहा की आज कल ड्रग्स की सफ्लाई हो रही है। इसलिये हम चैकिंग कर रहे है। उन्होंने उस व्यक्ति को अपने मालिक को बुलाने के लिये कहा तो वह आदमी वही पर अपना बैग रखकर चला गया में भी उनकी बातों में आ गया। उन्होंने मुझे भी मालिक को बुलाने लिये कहा तो में जाकर अपने मालिक को फोन करने लगा उसी समय मौका पाकर दोनों युवक वहां से बाईक पर मेरा 20 लाख रुपये था वो बैग लेकर भाग गये। जब मैने पलट कर देखा तो मुझे दो बाईको पर चार व्यक्ति भागते हुये नजर आये। इन सब लोगो ने मिलकर मेरे साथ 20 लाख रुपये की ठगी कर ली।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *