जिलाधिकारी ने लेहड़ा मंदिर में दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
September 22nd, 2025
| Post by :- Ashish Jaiswal UP
| 19 Views
महराजगंज (एके जायसवाल), प्रसिद्ध लेहड़ा माता मंदिर पर नवरात्र के प्रथम दिन सोमवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने पहुंच कर दर्शन किया तत्पश्चात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने दोपहर बाद लेहड़ा मंदिर पहुंच कर मंदिर में दर्शन किए।
मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिए। तैनात अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
तहसीलदार वशिष्ट वर्मा, चौकी इंचार्ज निरंजन राय सहित अन्य मौजूद रहे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


