रामलीला में राम जन्म की भव्य लीला का मंचन, दर्शको ने भावविभोर होकर देखा दृश्य
September 20th, 2025 | Post by :- | 16 Views

गजसिंहपुर,(यश कुमार)। श्री महावीर ड्रामेटिक क्लब गजसिंहपुर द्वारा आयोजित वार्षिक रामलीला मंचन के तहत रविवार रात्रि को राम जन्म की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया आरंभ में भगवान विष्णु की आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई जिसमें नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद कमलजीत सिंह हुंदल,जिंदल क्लासेज एंड लाइब्रेरी के संचालक करण जिंदल तथा भवन निर्माण कॉन्ट्रेक्टर रामजीत थिंद (भुट्टो) उपस्थित रहे  क्लब की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया राम जन्म लीला में भगवान विष्णु द्वारा पृथ्वी पर बढ़ रहे पापों और अधर्म को समाप्त करने के लिए श्रीराम के रूप में अवतार लेने की कथा का सजीव मंचन किया गया लीला में महाराज दशरथ की चारों रानियों द्वारा पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ करवाना, श्रृंगी ऋषि द्वारा यज्ञ का संचालन, प्रसाद वितरण तथा अंततः चैत्र शुक्ल नवमी को अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्म का हर्षोल्लासपूर्वक दृश्य प्रस्तुत किया गया राम जन्म के समय मंच पर विशेष प्रकाश एवं ध्वनि प्रभावों ने दृश्य को और अधिक प्रभावशाली बना दिया दर्शकों ने जय श्रीराम के जयघोष के साथ तालियों की गड़गड़ाहट से मंचन की सराहना की लीला में महाराज दशरथ की भूमिका भगवाना राम भाटी, श्रृंगी ऋषि की प्रताप सिंह चौहान, गुरु वशिष्ठ की कृष्णलाल मोंगा, महारानी कौशल्या की अंकित सहारण, महारानी सुमित्रा की रणवीर सूदिया तथा मनोज कामरा ने सजीव और भावुक अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया श्री महावीर ड्रामेटिक क्लब द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाने वाली रामलीला क्षेत्र में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक जागरूकता का माध्यम बनी हुई है कार्यक्रम का संचालन व्यवस्थित और भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ ।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।