गरियाबंद जिले के मैनपुर अमलीपदर देवभोग में बीजेपी प्रदेश महिला मोर्चा के नव नियुक्त अध्यक्ष विभा अवस्थी का भव्य स्वागत

गरियाबंद _भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी मंगलवार को पहली बार प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद गरियाबंद पहुंची इस अवसर पर तिरंगा चौक में महिला मोर्चा के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया जोरदार आतिशबाजी हुई गज मालाओं से अभिनंदन किया गया भारतीय जनता पार्टी ज़िंदाबाद तथा विभा अवस्थी ज़िंदाबाद के नारे भी गूँजे इस दौरान महिला मोर्चा के साथ ही बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे ज्ञात हो कि पहली बार किसी मोर्चा में गरियाबंद को प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिला है इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर उत्साह देखने को मिला इस दौरान नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता को बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझे महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है मैं यह वादा करती हूँ कि इस दायित्व को पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाऊँगी हमारी पार्टी ने हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है आने वाले समय में हम महिला मोर्चा को गाँव-गाँव और शहर-शहर तक पहुँचाकर हर महिला को संगठन से जोड़ेंगे गरियाबंद की धरती से यह मेरा सौभाग्य है कि मैं पहली बार जिले की ओर से किसी मोर्चा में प्रदेश अध्यक्ष बनी हूँ यह गर्व केवल मेरा नहीं बल्कि पूरे जिले का है स्वागत समारोह में जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, जिला महामंत्री आशीष शर्मा, मंत्री सुरेंद्र सोनटेके, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अंजू नायक, महिला मोर्चा महामंत्री बिंदु सिन्हा, मंडल अध्यक्ष सुमित पारख, मिलेश्वरी साहू, राधेश्याम सोनवानी, सागर मयाणी, पुष्पा साहू, देवकी साहू, सरिता साहू, घनश्याम सिन्हा, नंदा स्वामी, अजय रोहरा, धनराज विश्वकर्मा, आसिफ मेमन, टिंकू ठाकुर, खेमसिंह बघेल, सरिता श्रीवास्तव, रेखा सोनकर, और रेणुका साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नगरवासी उपस्थित रहे।





