गरियाबंद के श्री रामराज युवा संगठन ने किया जल मंदिर प्याऊ घर का शुभारंभ
April 1st, 2025 | Post by :- | 117 Views

✍️लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद_चैत्र नवरात्र हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य एवं प्राकृतिक वातावरण ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए जल मंदिर प्याऊ घर मां शीतला मंदिर गरियाबंद के समीप सभी श्रद्धालु आमजनों के लिए विधीवत पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया गया जिसमें कृषक पंचायत मां शीतला समिति गरियाबंद के अध्यक्ष श्री हेमलाल सिन्हा एवं युवा पुजारी ग्रुप की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। साथ में श्री रामराज युवा संगठन अध्यक्ष श्री प्रकाश सोनी ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को बताया कि चैत्र नवरात्र हिन्दू नववर्ष के प्रथम दिन गरियाबंद के प्राचीनतम मंदिर गरियाबंद की आराध्य देवी मां शीतला मंदिर के समीप प्राकृतिक वातावरण ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते प्याऊ घर जल मंदिर सभी श्रद्धालु आमजनों के लिए प्रारंभ किया हमारा एक ही उद्देश्य सेवा ही परमो धर्म: जो हमें हमारे समाज को कृतार्थ करता है प्रेरणा देता है कि नर सेवा ही नारायण सेवा है इसका कोई मोल नहीं इस कार्य में आकाश तिवारी,भानु प्रकाश सिंह राजपूत,खीर सिंह यादव,गोलू भट्ट,भीम साहू ,शुभम भोसले, मुकेश सोनी, रोमी सिन्हा ,गजानन नागेश, नवीन सिन्हा, प्रवीण सिन्हा,आयुष सोनी,जालेश सेन, कुशाल साहू, सौरभ साहू,मानस ध्रुव एवं श्री रामराज युवा संगठन के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।