जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्री हनुमान प्रसाद IPS ने बताया की अति० पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्री आलोक सिंघल RPS एवं सहायक पुलिस आयुक्त चौमू जयपुर पश्चिम ऊषा यादव IPS के निकट सुपरविजन में श्री उदयभान पु०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना हरमाडा जयपुर पश्चिम के नेतृत्व में दिनांक 08/09/2025 को पुलिस थाना हरमाडा जयपुर पश्चिम पर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 6 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर अभियुक्तो के कब्जे से कुल जुआ राशी 50090/- रूपये जब्त कर छोटे संगठित अपराध अन्तर्गत धारा 112 बीएनएस 2023 व 13 आरपीजीओ के तहत प्रकरण दर्ज करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 06/09/2025 को पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्री हनुमान प्रसाद IPS के निर्देशानुसार अति० पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्री आलोक सिंघल RPS एवं सहायक पुलिस आयुक्त चौमू जयपुर पश्चिम ऊषा यादव IPS के निकट सुपरविजन में श्री उदयभान पु०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना हरमाडा जयपुर पश्चिम के नेतृत्व इलाका गश्त, निगरानी बदमाशान संधिग्दो को चैक पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये गये अभियान साईबर फार्ड, ऑन लाईन गैमलिंग आदि की रोक थाम हेतु रवानाशुदा स्पेशल टीम ने आसुचना पर इलाका थाना हरमाडा जयपुर पश्चिम न्यू ट्रांसपोर्ट नगर हरमाडा जयपुर में सार्वजनिक स्थान पर ताश पत्तो से जुआ खेलते कुल 6 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर अभियुक्तो के कब्जे से कुल जुआ राशी 50090 रुपये नगद व जुआ उपकरण ताश पत्ते जब्त किये गये, इस प्रकार अभियुक्तो का सार्वजनिक स्थानो पर जुआ खेलते हुए देख अन्य आस पास के लोगो में भी लालच आ जाता है और अन्य लोग भी उक्त कृत्य की और अग्रसर हो सकते है अतः उक्त छोटे छोटे संगठित अपराधो की रोक थाम हेतु पुलिस थाना हरमाडा जयपुर पश्चिम पर उक्त सम्पुर्ण कार्यवाही पर नये कानून में छोटे संगठित अपराध की धारा 112 बीएनएस 2023 व 13 आरपीजीओ के तहत किया प्ररकण दर्ज। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त जुआ खेलने के अभ्यस्त है,जिनके खिलाफ पूर्व में भी प्रकरण दर्ज है।





