जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । राजस्थान पुलिस मुख्यालय, जयपुर में आज पुलिस महानिदेशक, राजस्थान के पद का औपचारिक कार्यभार हस्तांतरण सम्पन्न हुआ। आरपीएससी के नए अध्यक्ष पद पर नियुक्त महानिदेशक पुलिस श्री यू. आर. साहू ने पद का कार्यभार महानिदेशक एसीबी डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा को सौंप दिया। यह कार्यभार हस्तांतरण राज्य सरकार के कार्मिक विभाग के आदेश क्रमांक F.2(14)/Pers/A-1/90 दिनांक 10 जून 2025 तथा F.5(2)Pers/A-1/2025 दिनांक 10 जून 2025 के तहत निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप सम्पन्न हुआ। समारोह के दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने हस्तांतरण प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर किए। श्री साहू ने यह पदभार सौंपते हुए सहयोग के लिए राज्य सरकार, पुलिस विभाग एवं सहयोगी अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


