राजस्थान

सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयन्ती पर राष्ट्रीय और जनसुरक्षार्थ श्रद्धाजंलि स्वरूप साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमती राशि डोगरा डूडी आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है कि श्रीमान महानिदेशक पुलिस साइबर क्राईम, राजस्थान जयपुर द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयन्ती पर राष्ट्रीय और जनसुरक्षार्थ श्रद्धाजंलि स्वरूप साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन व स्कूली छात्र-छात्राओं को जागरूक करने हेतु निर्देश दिए गये थे जिसकी पालना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री रजनीश पूनियां के निर्देशन में तथा पुलिस उप अधीक्षक साईबर सैल श्री खलील अहमद के सुपरविजन में मय साईबर टीम के साथ दिनांक 03.09.2025 को प्रताप युनिवर्सिटी, निम्स युनिवर्सिटी चंदवाजी व इंटरनेशन स्कूल सांगानेर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा आज दिनांक 04.09.2025 को कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर मे साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर करीबन 1000 स्कूली छात्र-छात्राओं को होने वाले साइबर अपराधों व उनके बचाव के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। साईबर अपराध जैसे सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों, सैक्सटोर्शन, डिजिटल अरेस्ट, केवाईसी स्कैम, ऑनलाईन जॉब स्कैम, लॉटरी फॉड, इन्वेस्टमेंट स्कैम, क्चिशिंग, फिशिंग, एसएमएस / ईमेल स्कैम, सर्च इंजन धोखाधड़ी, साइबर स्लेवरी, मोबाइल एप्लीकेशन / एपीके फाइल स्कैम, मनी म्यूल्स, असुरक्षित ब्राउजिंग, जूस जैकिंग, स्मार्टफोन स्कैम, डीपफेक साइबर अपराध, रैंसमेयर, रिमोट एक्सेस फ्रॉड, डेबिट/केडिट कार्ड फॉड, सिम स्वैपिंग, सोशल मीडिया प्रतिरूपण, विशिंग, ऑनलाइन गेमिंग फॉड, ऑनलाईन शॉपिंग स्कैम, नेटवर्क, डिवाईस, डेटा, कम्यूनिकेशन आदि होने वाले साइबर अपराधो के संबंध में जानकारी देकर बचाव के टिप्स देकर जागरूक किया गया। साईबर अपराध होने पर तुरन्त हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर तथा www.cybercrime.gov.in साइबर पोर्टल पर उसकी शिकायत दर्ज करवाने के संबंध में सभी को जागरूक किया गया। मोबाईल फोन कॉल, टेक्स्ट मैसेज, वॉट्सएप के माध्यम से किसी व्यक्ति द्वारा फ्रॉड कम्यूनिकेशन करने पर www.sancharsaathi.gov.in पर चक्षु सिटीजन पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाने हेतु जागरूक किया गया। मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने, दो-कारक प्रमाणीकरण का उपयोग करने, सॉफ्टवेयर अपडेट रखने, एंटीवायरस का उपयोग करने, सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क पर संवेदनशील जानकारी शेयर नही करने आदि के संबंध मे जागरूक किया गया। सभी को साइबर जागरूकता के संबंध में शपथ दिलाई गई।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *