भाजपा महिला मोर्चा करेगी कांग्रेस कार्यालय का घेराव मातृ-शक्ति का अपमान कांग्रेस की पहचान बन गया है विभा अवस्थी पत्रकार वार्ता / मा. श्रीमती विभा अवस्थी,भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष
September 1st, 2025 | Post by :- | 0 Views

रायपुर _भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता को बताया भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अभद्र भाषा व उनकी माताजी के लिए अपशब्दों के प्रयोग के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में आगामी 02 सितम्बर को विशाल रैली प्रदर्शन कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अवस्थी ने सोमवार को यहाँ एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता में 2 सितम्बर को होने वाले प्रदर्शन की जानकारी देते हुए कहा कि पहले बीटीआई मैदान (शंकर नगर) पर आमसभा करके प्रदर्शन किया जाएगा और उसके बाद यहाँ से रैली के रूप में चलकर राजीव भवन (कांग्रेस कार्यालय) का घेराव किया जाएगा इस दौरान मातृ-शक्ति के साथ जनप्रतिनिधि और अलग-अलग सामाजिक संगठन व विधाओं से जुड़ीं सहयोगी बहनें विरोधस्वरूप काली साड़ी या काला दुपट्टा काले सिंबल के साथ भारी संख्या में उपस्थित रहेंगीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अवस्थी ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता को बताया गुजरात के मुख्यमंत्रित्व काल से लेकर आज तक गांधी परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नफरत फैलाने का काम किया है लेकिन अब तो कांग्रेस के लोगों ने मर्यादा की सारी सीमाएँ लांघ दी हैं एक माँ के इस अपमान को 140 करोड़ देशवासी कभी माफ नहीं करेंगे बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री श्री मोदी और उनकी स्वर्गीय माताजी के लिए कांग्रेस और आरजेडी के मंच से जिस प्रकार गालियों से भरी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है वह घोर निंदनीय है अपने इसी महिला विरोधी चरित्र के चलते कांग्रेस हमेशा देश की मातृ-शक्ति का अपमान करती आई है अब तो मातृ-शक्ति का अपमान कांग्रेस की पहचान बन गया है। लेकिन अब मातृ-शक्ति का अपमान यह देश कतई नहीं सहेगा।

पत्रकार वार्ता में रायपुर (शहर) जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा संतोष साहू, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल, महिला मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी कृतिका जैन की उपस्थिति रही।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।