सी.एस.टी. (क्राइम ब्रांच) आयुक्तालय जयपुर द्वारा थाना शास्त्रीनगर में ट्रैक्टर चोरी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही
जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस आयुक्त श्री बीजू जॉर्ज जोसफ के मार्गदर्शन में जयपुर शहर में वाहन चोरी व अन्य चोरी की बढती वारदातों को मध्यनजर रखते हुए अति. पुलिस आयुक्त (अपराध), श्री मनीष अग्रवाल के निदेशन में क्राइम ब्रांच की सीएसटी को आसूचना संकलित कर वाहन चोरों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु श्री अभिजीत सिंह, पुलिस उपायुक्त (अपराध) आयुक्तालय जयपुर एवं श्री रिछपाल सिंह, अति. पुलिस उपायुक्त, संगठित अपराध, आयुक्तालय जयपुर के निकट सुपरविजन में C.S.T. आयुक्तालय जयपुर के नेतृत्व में टीम द्वारा वाहन चोरों के विरूद्ध आसूचना संकलन कर प्राप्त सूचनाओं पर थाना शास्त्रीनगर जयपुर (उत्तर) में कार्यवाही करते हुये ट्रैक्टर चोर पृथ्वीराज गुर्जर पुत्र रामधन गुर्जर को गिरफ्तार कर कब्जें से चोरी का 01 ट्रैक्टर मय ट्रॉली नम्बर RJ22-RB-6131 को बरामद कर जब्त करने में सफलता अर्जित की गयी। उपरोक्त कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस थाना शास्त्रीनगर जयपुर (उत्तर) में मुकदमा नम्बर 270/2025 धारा 303 (2) बीएनएस में
दर्ज अन्वेषण जारी है। उक्त कार्यवाही में सीएसटी से कानि. महेश खटाणा एवं जितेन्द्र मीणा की अहम भूमिका रही।





