जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमती राशि डोगरा डूडी आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है कि सचिव युवा कार्यकम और खेल मंत्रालय, खेल विभाग भारत सरकार के निर्देशों के कम में उप महानिरीक्षक पुलिस, आर्ल्ड बटालियन प्रथम राज. जयपुर एवं नोडल अधिकारी द्वारा दिनांक 24.08.2025 को फिट इंडिया मिशन के अन्तर्गत जिला पुलिस लाईन / बटालियन मुख्यालय / प्रशिक्षण संस्थान व अन्य पुलिस इकाईयों पर स्वस्थ जीवनशैली और स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संडे ऑन साईकिल अभियान का एक विशेष संस्करण आयोजित किये जाने व अभियान के तहत साईक्लिंग के साथ साथ योगा, जुम्बा और रोप स्किपिंग जैसी गतिविधिया भी आयोजित करने के संबंध में निर्देश प्राप्त हुए थे। इस अभियान का उद्देश्य आमजन को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने, योग एवं व्यायाम को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर शारीरिक फिटनेस के महत्व को समझाने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। साईकिलिंग न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है बल्कि प्रदूषण कम करने और यातायात दबाव घटाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अभियान को सफल बनाने हेतु जिले में सोशल मीडिया के माध्यम से कैम्पेन चलाकर व बैनर छपवाकर सीएलजी सदस्यों, ग्राम रक्षक, पुलिस मित्र, सुरक्षा सखी व अन्य लोगों को अभियान में अधिक से अधिक जुड़ने हेतु प्रेरित किया गया। संडे ऑन साईकिल अभियान को सफल बनाने हेतु जिला स्तर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक SIUCAW श्री बृजमोहन को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया तथा जिले में सर्किल स्तर पर उप पुलिस अधीक्षक को अभियान को सफल बनाने हेतु निर्देशित किया गया।
जिला स्तर पर रिजर्व पुलिस लाईन में किए गए कार्यक्रम का विवरण।
1 योगा कार्यकमः- कार्यक्रम की शुरूवात सर्वप्रथम पुलिस लाईन जिला जयपुर ग्रामीण के परेड ग्राउण्ड में दिनांक 24.08.2025 को समय 06:00 ए.एम. से 06:50 ए.एम. तक सामुहिक योगा सेशन के साथ हुई जिसमें पुलिस के अधिकारी/जवान, सीएलजी सदस्य, ग्राम रक्षक, पुलिस मित्रों ने भाग लिया। योग विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया। योगा कार्यक्रम में करीबन 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को योगा करवाकर फिटनेस और व्यायाम के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने शामिल होकर फिटनेस और उत्साह का अनुभव किया।
2.साईकिलिंगः- योगा कार्यक्रम के पश्चात सुबह 7:00 बजे साइकिलिंग रैली का आयोजन किया गया जिसको श्रीमती राशि डोगरा बूडी आईपीएस पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर खाना किया गया। साईकिलिंग रैली में पुलिस परिवार के सदस्य व आमजन ने 50 साईकिलों के साथ भाग लिया। साईकिल रैली पुलिस लाईन से रवाना होकर एयर फोर्स स्कूल गुजर घाटी जलमहल ट्रैक से होते हुए वापिस पुलिस लाईन में सम्पन्न हुई। इस रैली से फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज का नारा सार्थक होता दिखा। सभी प्रतिभागियो को फिटनेस, ट्रैफिक अनुशासन और सुरक्षित साईकिलिंग के संबंध में मार्गदर्शन किया गया। साईकिल रैली समाप्ति पर सभी को अल्पाहार वितरित किया गया।
सर्किल स्तर पर किए गये कार्यक्रम का विवरणः संडे ऑन साईकिल अभियान को सफल बनाने हेतु सर्किल शाहपुरा, जमवारामगढ, गोविन्दगढ़, जोबनेर, सांभरलेक, दूदू व फागी पर सर्किल के सभी वृत्ताधिकारी के सुपरविजन में तथा थानाधिकारीगणों के नेतृत्व में योगा व साईकिलिंग रैली का आयोजन किया गया। कार्यकम में पुलिस अधीकारी, जवान, सीएलजी सदस्य, पुलिस मित्र, सुरक्षा सखी, ग्राम रक्षक, स्कूली छात्र-छात्राएं व आमजन ने भाग लिया। 910 प्रतिभागियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। संडे ऑन साईकिल अभियान में श्रीमती राशि डोगरा डूडी आईपीएस पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री रजनीश पूनियां, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हाईवे/यातायात श्री नारायण लाल शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक SIUCAW श्री बृजमोहन, पुलिस उप अधीक्षक साईबर सैल श्री खलील अहमद, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पुलिस अधिकारी/जवान, रिजर्व पुलिस लाईन के अधिकारी / जवान उपस्थित हुए तथा सीएलजी सदस्यों, पुलिस मित्रों, ग्राम रक्षकों ने भी भाग लिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। उन्होने प्रतिभागियों के उत्साह और सकिय सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि साईकिलिंग को जीवन शैली का हिस्सा बनाना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह समाज और पुलिस के बीच आपसी समन्वय को भी मजबूत करती है। यह कार्यक्रम ने केवल नागरिकों में स्वास्थ्य, अनुशासन और जागरूकता को बढावा देगा, बल्कि पुलिस और समाज के बीच के रिश्ते को भी मजबूत करेना।




