ट्यूरिस्ट के साथ मारपीट कर शराब के लिए पैसे छीनने वाला फर्जी किन्नर को किया गिरफतार
August 24th, 2025 | Post by :- | 2 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्री हनुमान प्रसाद आईपीएस ने बताया कि परिवादी श्री स्वप्निल पोटले ने रिपोर्ट दी कि हम मुम्बई से जयपुर घुमने आए हैं होटल चन्द्रगुप्त में ठहरे हुये हैं राात्रि के वक्त हम होटल से बाहर निकले जैसे ही सामने से एक किन्नर हमारे पास आया और हमसे पैसे मांगने लगा हमने खुशी से उसको 150 रुपये देने लगे तो उसने कहा की मुझे दारु पीनी है आप कम से कम पांच सो या हजार रुपये दो नही तो मैं तुम्हे जान से मार डालूंगी हमने रुपये देने से मना किया तो वह अपने कपडे उतार कर हमे गंदी गंदी गालिया देना चालू कर दिया बैग में से कुछ लोहे का चाबी जैसा निकाल कर हमें मार डालने का भय दिखा रही थी कहा की मेरा नाम सायब अली है मैं हिजडा बन कर घुम रहा हूं, तो रुपये तो देने ही पड़ेगे फिर इसने मेरे प्राईवेट पार्टस को जोर से पकङ लिया मुझे बहुत दर्द हुआ मेरे धक्का मारा व मेरे दोस्त को थप्पङ मारकर उसका चश्मा और छाता लेकर तोङने की कोशिश की यह बहुत हिंसक होकर हमसे अभद्र तरीके से रुपये शराब पीने जैसे अवैध कार्य करने को रुपये मांगने लगा। हमने हमारे होटल में घुस कर हमारी जान बचाई होटल वाले के साथ भी इसने गाली गलोच की हमसे रुपये जबरदस्ती ले लिये होटल के अन्दर भी घुसकर हमसे बत्तमीजी की आदि पर मुकदमा नं. 127/25 धारा 119 (1), 319 (2) भारतीय न्याय संहिता 2023 में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। प्रकरण हाजा की घटना की गंभीरता को देखते हुए श्री आलोक सिंघल अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम एवं श्री धर्मवीर सिहं सहायक पुलिस आयुक्त सदर जयपुर पश्चिम के निकट सुपरविजन में श्री श्याम सुन्दर शर्मा उप. नि. थानाधिकारी पुलिस थाना सिंधीकैम्प जयपुर पश्चिम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण दर्ज कर प्रकरण में वांछित आरोपी शहदाब अली उर्फ कमना उर्फ आशु पुत्र जाफर अली उम्र 24 साल निवासी शेखो का मोहल्ला पुरानी टॉक पुलिस थाना पुरानी टॉक जिला टोंक राज. हाल किरायेदार सुरेश जैन का मकान आरऐसी गेट के पास नागतलाई पुलिस थाना गलतागेट जयपुर को गिरफतार किया जाकर माल मशरूका आदि बरामद किया गया। मुल्जिम द्वारा पूर्व में भी दिनांक 06.08.2025 को इसी प्रकार स्टेशन रोड पर एक डॉक्टर के साथ मारपीट कर रूपये छीन लिए थे मुल्जिम वास्तव में पुरूष हैं जो फर्जी किन्नर बन कर लोगों के साथ मारपीट कर रूपये छीन लेता हैं लोग भय के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाते सूचना नहीं देते हैं। मुल्जिम से अन्य वारदातों के बारे में अनुसंधान जारी हैं।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।