Uncategorized

जयपुर पुलिस का महिला सुरक्षा पर एक विशेष अभियान

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस महानिदेशक,राजस्थान श्री राजीव शर्मा के निर्देशानुसार जयपुर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में महिलाओं को उनके अधिकारों, कानूनों एवं सुरक्षा के प्रति प्रभावी जागरूक, आमजन को जागरूक करने एवं महिलाओं के विरूद्ध घटित आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए व्यापक स्तर पर सात दिवसीय अभियान 20 अगस्त से 26 अगस्त तक चलाया जायेगा। “सशक्त नारी जिम्मेदारी हमारी”, महिला जागरूक सुरक्षा अभियान का शुभारंभ बुधवार 20 अगस्त को महानिदेशक पुलिस, राजस्थान श्री राजीव शर्मा द्वारा पृथ्वीराज चौहान सभागार, तीसरी मंजिल, कॉन्स्टीट्यूशन क्लब, विधायक नगर, लालकोठी, जयपुर में प्रातः 09:30 एएम पर किया जावेगा।
जयपुर पुलिस आयुक्त श्री बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि इस अभियान के तहत महिला पुलिस अधिकारी एवं महिला पुलिस कार्मिक अपने निवासरत् क्षेत्र के आसपास वॉक एवं टॉक कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा कानूनों के प्रति जानकारी देते हुये जागरूक करेंगे। साथ ही उन्हें राजकॉप सिटीजन एप के नीड हेल्प के बारे में भी जानकारी देंगे। उनके निवास स्थान, कार्यस्थल पडोसी क्षेत्र के समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें व नियम/कानून उल्लघंन करने वालो विरूद्ध सख्त कार्यवाही करेंगे। अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजो एवं औद्योगिक क्षेत्रों में भी महिला अधिकारी जा कर उन्हें अधिकारों के कानून के बारे में जागरूक करेंगे। उन्हें अपने अधिकारों के लिए लड़ने एवं बोलना के लिए प्रेरित करेंगी ताकि वे सशक्त बन सके। एवं अलग-अलग क्षेत्रों में आम बालिकाओं एवं महिलाओं को सुरक्षा वॉरियर्स बनायेंगे ताकि आम महिला अपनी समस्या पुलिस तक पहुंचा सके एवं पुलिस उनकी सुरक्षा एवं समस्या का समाधान सुनिश्चित कर सके।
अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजो एवं औद्योगिक क्षेत्र में बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा हेतु ऑटोरिक्शा, मिनीबस चालकों एवं परिचालकों का चरित्र सत्यापन चिन्हित स्थानों पर कैम्प लगाकर वैरिफिकेशन किया जायेगा। इसी के साथ-साथ जोमाटो/अमेजन आदि के डिलेवरी बॉय के भी चरित्र सत्यापन किया जावेगा जिसने निजी निवासों पर आने-जाने वाले व्यक्तियों के भी उपर नजर रहेगा।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *