सी.एस.टी. (क्राइम ब्रांच) आयुक्तालय जयपुर द्वारा पुलिस थाना कोतवाली एवं मानसरोवर में वाहन चोरों के खिलाफ कार्यवाही
August 21st, 2025 | Post by :- | 6 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस आयुक्त श्री बीजू जॉर्ज जोसफ के मार्गदर्शन में जयपुर शहर में वाहन चोरी व अन्य चोरी की बढती वारदातों को मध्यनजर रखते हुए अति. पुलिस आयुक्त (अपराध), श्री मनीष अग्रवाल के निदेशन में क्राइम ब्रांच की सीएसटी को आसूचना संकलित कर वाहन चोरों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु श्री अभिजीत सिंह, पुलिस उपायुक्त (अपराध) आयुक्तालय जयपुर एवं श्री रिछपाल सिंह, अति. पुलिस उपायुक्त, संगठित अपराध, आयुक्तालय जयपुर के निकट सुपरविजन व नेतृत्व में गठित टीम द्वारा वाहन चोरों के विरूद्ध आसूचना संकलन कर प्राप्त सूचनाओं पर पुलिस थाना कोतवाली एवं मानसरोवर आयुक्तालय जयपुर की टीम के साथ पृथक-पृथक कार्यवाही करते हुये वाहन चोर 1. संजूदास उर्फ संजू पुत्र श्री सागरदास 2. नरसी लाल वर्मा पुत्र श्री राधेश्याम वर्मा को गिरफ्तार कर कब्जें से चोरी की 02 मोटर साईकिल बरामद कर जब्त करने में सफलता अर्जित की गयी।
प्रथम कार्यवाही:- गठित टीम द्वारा पुलिस थाना कोतवाली जिला जयपुर (उत्तर) की टीम के साथ सयुंक्त कार्यवाही करते हुये वाहन चोर संजूदास उर्फ संजू पुत्र श्री सागरदास को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाईकिल अपाची नम्बर RJ14-HX-5414 को बरामद कर जब्त किया गया। उक्त कार्यवाही के संबंध में पुलिस थाना कोतवाली जिला जयपुर (उत्तर) में प्रकरण संख्या 208/2025 धारा 303(2) बीएनएस में दर्ज किया गया। उक्त कार्यवाही में सीएसटी से हैड कानि. हरिनारायण, कानि. सियाराम व मैनेजर खान की अहम भूमिका रही।
द्वितीय कार्यवाही:- गठित टीम द्वारा पुलिस थाना मानसरोवर जिला जयपुर (दक्षिण) की टीम के साथ सयुंक्त कार्यवाही करते हुये वाहन चोर नरसी लाल वर्मा पुत्र श्री राधेश्याम वर्मा को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाईकिल नम्बर RJ14-BE-5278 को बरामद कर जब्त किया गया। उक्त कार्यवाही के संबंध में पुलिस थाना मानसरोवर जिला जयपुर (दक्षिण) में प्रकरण संख्या 694/2025 धारा 303 (2) बीएनएस में दर्ज किया गया। उक्त कार्यवाही में सीएसटी से हैड कानि. हरिनारायण एवं तकनीकी शाखा से कानि. गिरधारी लाल यादव की अहम भूमिका रही।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।